फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पूर्व प्रधान ने किया प्रेमिका का कत्ल...लाश के किए 7 टुकड़े, बोरी में भरकर फेंके; इसलिए की रचना की हत्या

Thu, 21 Aug 2025 11:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Aug 2025 11:25 AM IST
सार

झांसी में मिली महिला की सिर कटी लाश की शिनाख्त हो गई है। महिला मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ की रहने वाली थी। उसके प्रेमी पूर्व प्रधान ने शादी की जिद करने से नाराज होकर गला घोंटकर हत्या की थी। इसके बाद प्रेमिका के सात टुकड़े कर दिए थे। दो बोरियों में भरकर उसके टुकड़े कुएं में फेंक दिए थे।

विज्ञापन
Jhansi Murder former village head killed his girlfriend and cut seven pieces Angry her insistence on marriage
Jhansi Murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के झांसी के टोड़ी फतेहपुर के किशोरपुरा गांव में मिली युवती की सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बुधवार को एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि युवती की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते उसके प्रेमी एवं महेबा (टोड़ी फतेहपुर) के पूर्व ग्राम प्रधान संजय पटेल ने अपने भतीजे संदीप पटेल और गरौठा निवासी अपने दोस्त प्रदीप उर्फ दीपक अहिरवार की मदद से की थी।


युवती पूर्व ग्राम प्रधान पर शादी करने का दवाब बना रही थी। वह राजी नहीं था। इस वजह से प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव के टुकड़े करके कुएं में फेंक दिए। शिनाख्त मिटाने के लिए सिर और पांव लखेरी नदी में फेंक दिए। 
Jhansi Murder former village head killed his girlfriend and cut seven pieces Angry her insistence on marriage
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पूर्व प्रधान और उसका भतीजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने प्रेमी और उसके भतीजे को किया गिरफ्तार
सात दिन की मशक्कत के बाद पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंच सकी। पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान संजय एवं उसके भतीजे संदीप को गिरफ्तार कर लिया जबकि प्रदीप फरार है। एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
Jhansi Murder former village head killed his girlfriend and cut seven pieces Angry her insistence on marriage
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पूर्व प्रधान और उसका भतीजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो बोरियों में मिला था युवती का टुकड़ों में शव
एसएसपी ने बताया कि 13 अगस्त को विनोद पटेल के खेत से दो बोरियों में युवती के टुकड़ों में बंटा शव बरामद हुआ था। सिर की तलाश के लिए कुएं को खाली कराया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। इसके लिए 10 टीमें लगाई गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jhansi Murder former village head killed his girlfriend and cut seven pieces Angry her insistence on marriage
रचना यादव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रचना का फोन भी आ रहा था स्विच ऑफ
छानबीन के दौरान पुलिस टीम के महेबा गांव पहुंचने पर गांव के लोगों ने उसके रचना होने की आशंका जाहिर की। उन लोगों ने टीकमगढ़ में रहने वाले रचना के भाई दीपक को इस बारे में बताया। दीपक ने अपनी बहन रचना को तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चला। फोन भी स्विच ऑफ था। दीपक मंगलवार शाम टोड़ी फतेहपुर पहुंचा। पुलिस ने दीपक से रचना का फोन नंबर लेकर उसे सर्विलांस पर लगाया। 
विज्ञापन
Jhansi Murder former village head killed his girlfriend and cut seven pieces Angry her insistence on marriage
इसी कुएं से मिले थे महिला के शव के टुकड़े - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात में शव के टुकड़े कर कुएं में फेंके
इसमें पूर्व ग्राम प्रधान संजय से उसकी कई बार फोन पर बात मिली। तलाश करने पर पूर्व ग्राम प्रधान घर से लापता मिला। देर रात दबिश देकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने शव के रचना का होने की बात कुबूल कर ली। उसने बताया कि 9 अगस्त को उसने अपने भतीजे संदीप एवं दोस्त के साथ मिलकर रचना की हत्या की थी। रात में शव के टुकड़े करके कुएं में फेंक दिए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed