फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Agriculture University to link bamboo with farming and employment in Bundelkhand

Jhansi: बुंदेलखंड में बांस को खेती और रोजगार से जोड़ेगा कृषि विश्वविद्यालय, बांस दिवस पर किया गया पौधरोपण

Sat, 19 Sep 2026 01:34 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 19 Sep 2026 01:34 PM IST
सार

विश्वविद्यालय ने बांस दिवस पर अपने बैंबूसेटम में तीन प्रजातियों का पौधरोपण किया। इसका लक्ष्य कुल 15 बांस प्रजातियों को विकसित और संरक्षित करना है।

विज्ञापन
Jhansi: Agriculture University to link bamboo with farming and employment in Bundelkhand
कृषि विश्वविद्यालय, झांसी - फोटो : संवाद

विस्तार

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय बुंदेलखंड में बांस को खेती और रोजगार से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। विश्वविद्यालय ने बांस दिवस पर अपने बैंबूसेटम में तीन प्रजातियों का पौधरोपण किया। इसका लक्ष्य कुल 15 बांस प्रजातियों को विकसित और संरक्षित करना है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय बांस की विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण, वैज्ञानिक उत्पादन और प्रसंस्करण पर काम कर रहा है। बैंबूसेटम में प्रजातियों के गुण, उत्पादन क्षमता और उपयोगिता का वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है। अधिष्ठाता उद्यानिकी एवं वानिकी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि बांस आधारित कृषि वानिकी मॉडल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है। यह मॉडल टिकाऊ कृषि व्यवस्था के लिए भी उपयोगी भूमिका निभाएगा। विभागाध्यक्ष वानिकी एमजे डोबरियाल ने जानकारी दी कि बांस मिशन के तहत विश्वविद्यालय को एक प्रसंस्करण इकाई मिली है। यह इकाई बांस के मूल्य संवर्धन और उपयोगी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण देगी।
विज्ञापन


मिलेगी अतिरिक्त आय
यह प्रशिक्षण किसानों, ग्रामीण युवाओं, कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करेगा। इसका उद्देश्य बांस आधारित रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना है। बांस आधारित कृषि वानिकी मॉडल किसानों को पारंपरिक खेती के साथ अतिरिक्त आय देगा। बैंबूसेटम में विकसित प्रजातियां भविष्य में अध्ययन और प्रशिक्षण का केंद्र बनेंगी। यह पहल बुंदेलखंड में ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed