फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांडः करणी सेना के महामंत्री बोले- सीबीआई ने लगाई है गलत चार्जशीट, चारों युवक निर्दोष

Fri, 25 Dec 2020 11:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Dec 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
hathras case Karni Sena General Secretary said cbi put wrong chargesheet all four youths innocent
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला

करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री ओकेंद्र राणा ने कहा है कि सीबीआई ने इस मामले में गलत चार्जशीट लगाई है। चारों युवक निर्दोष हैं। शुरू में ही लड़की ने यह कहा था कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। मेडिकल रिपोर्ट में भी यही बात सामने आई थी कि दुष्कर्म जैसी कोई घटना नहीं हुई है। 


 

hathras case Karni Sena General Secretary said cbi put wrong chargesheet all four youths innocent
हिरासत में लिया गया करनी सेना का पदाधिकारी - फोटो : amar ujala

उन्होंने मीडिया को बताया कि करणी सेना शुक्रवार 25 दिसंबर को इसी गांव में आरोपियों के समर्थन में महापंचायत करेगी। इसकी तैयारी के लिए ही वह भिवानी से यहां आए थे, लेकिन इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और पुलिस ने उन सहित संगठन के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद भी शुक्रवार को गांव में महापंचायत होगी। वहां लोग एकत्रित होंगे।

hathras case Karni Sena General Secretary said cbi put wrong chargesheet all four youths innocent
करनी सेना के पांच पदाधिकारी हिरासत में - फोटो : amar ujala

आज गांव में आरोपियों के समर्थन में महापंचायत का एलान, खुफिया तंत्र व पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क
करणी सेना ने शुक्रवार को आरोपियों के समर्थन में बिटिया के गांव में महापंचायत करने का एलान किया है। इससे संबंधित संदेश भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे तो पुलिस प्रशासन व स्थानीय खुफिया तंत्र सतर्क हो गया और छानबीन व पूछताछ में जुट गया। गुरुवार को करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। वह हरियाणा से यहां आए थे और शहर के एक होटल में रुके थे। इन्हें शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद एसडीएम सदर के न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। बिटिया के गांव में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
hathras case Karni Sena General Secretary said cbi put wrong chargesheet all four youths innocent
सीबीआई टीम ने दाखिल की चार्जशीट - फोटो : अमर उजाला

बिटिया के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई ने चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। कुछ संगठन सीबीआई की चार्जशीट पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में करणी सेना भारत ने शुक्रवार 25 दिसंबर को बिटिया के गांव में आरोपियों के समर्थन में महापंचायत करने का एलान भी किया है। बुधवार की देर रात से इसे लेकर सोशल मीडिया पर संदेश जारी होने लगे और करणी सेना के कुछ पदाधिकारियों द्वारा बिटिया के गांव में महापंचायत में शामिल होने की अपील की जाने लगी। जानकारी मिलते ही खुफिया तंत्र बेहद सक्रिय हो गया।

विज्ञापन
hathras case Karni Sena General Secretary said cbi put wrong chargesheet all four youths innocent
इसी कार में सवार होकर पहुंचे थे करनी सेना के पदाधिकारी - फोटो : amar ujala

स्थानीय पुलिस को यह जानकारी मिली कि शहर के आगरा रोड स्थित एक होटल में करणी सेना से जुड़े कुछ लोग ठहरे हैं तो पुलिस ने गुरुवार की दोपहर को इन लोगों को होटल से पकड़ लिया। यह लोग गांव में महापंचायत की तैयारी के लिए जा रहे थे। पुलिस इन पांचों को स्कार्पियो गाड़ी सहित गिरफ्तार कर थाना कोतवाली सदर ले आई। इनमें करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री ओकेंद्र राणा पुत्र नेत्रपाल सिंह के अलावा चमन कुमार गोयल पुत्र बजरंग लाल, प्रदीप राघव पुत्र देशराज निवासीगण भिवानी हरियाणा, राजेंद्र राणा पुत्र दर्शन सिंह निवासी गोविंदपुर, थाना भाजपुर जिला पटियाला पंजाब, राज सिंह पुत्र प्रशांत सिंह निवासी खानपुर जिला साकेत दिल्ली साउथ के नाम शामिल हैं। इन्हें एसडीएम सदर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। इस सिलसिले में  पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि करणी सेना के पांच लोगों द्वारा माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया रहा था। उन्हें गिरफ्तार कर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed