फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के दो दिन बाद जिसके संग भाग गई थी नवविवाहिता, वो शव लेकर पहुंचा थाने

Sat, 14 Dec 2019 10:58 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, सन्तकबीरनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, सन्तकबीरनगर Published by: विजय जैन Updated Sat, 14 Dec 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
newly married bride run away by boyfrind, after Suspected death girlfriend deadbody police station
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : file
सन्तकबीरनगर क्षेत्र के एक गांव की युवती शादी के दो दिन बाद ही ससुराल से मायके में रहने वाले प्रेमी के साथ भाग गई थी। बुधवार को प्रेमिका की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। इधर, मायके व ससुराल वालों ने प्रेमी युवक पर युवती की हत्या कर देने का आरोप लगा दिया। पुलिस हरकत में आई तो देर रात प्रेमिका का शव लेकर प्रेमी थाने पहुंच गया। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया और बृहस्पतिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
newly married bride run away by boyfrind, after Suspected death girlfriend deadbody police station
पुलिस और मृतक के परिजन - फोटो : file
अब आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकीं हैं। 24 वर्षीय युवती की शादी अप्रैल 2019 में क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। ससुराल जाने के दो दिन बाद ही युवती मायके के प्रेमी युवक के साथ भाग गई। ससुराल और मायके के लोगों ने युवती के मायके के रहने वाले प्रेमी युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
newly married bride run away by boyfrind, after Suspected death girlfriend deadbody police station
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इधर, प्रेमी महुली क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के यहां प्रेमिका को लेकर रह रहा था। आरोप है कि प्रेमी युवक ने बुधवार की सुबह युवती की हत्या कर दी। इसकी जानकारी युवती के मायके के लोगों को हुई तो उन्होंने धनघटा थाने पहुंच कर बेटी को मार डालने का आरोप गांव निवासी युवक पर लगाया। पुलिस ने आरोपी से संपर्क किया तो वह बुधवार देर रात प्रेमिका का शव लेकर थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
newly married bride run away by boyfrind, after Suspected death girlfriend deadbody police station
महिला का शव - फोटो : file
आरोपी ने बताया कि प्रेमिका बीमार थी। बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई। शव को वह गांव लाना चाहता था, लेकिन पुलिस ने संपर्क कर लिया। एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती का प्रेमी हिरासत में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवती की मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed