फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman beaten with a belt, kicks, and punches; thrown out of the house along with her child; case registered.

Budaun News: महिला को बेल्ट और लात-घूसों से पीटा, बच्चे समेत घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 18 Sep 2026 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten with a belt, kicks, and punches; thrown out of the house along with her child; case registered.
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद में ससुरालियों ने विवाहिता को बेल्ट, लात-घूसों और चप्पलों से पीटने के बाद उसे एक साल के बेटे समेत घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

गांव भवानीपुर खैरू निवासी अनम बी ने बताया कि उनका निकाह करीब सवा दो वर्ष पहले चाहत उर्फ राजिद अली के साथ हुआ था। उनका एक वर्ष का बेटा मोहम्मद आरिश है। अनम के मुताबिक, 13 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे घरेलू बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उससे गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर पति चाहत उर्फ राजिद अली, ससुर शाहिद लाला, सास कमर जहां और ननद भूरी व मुस्कान ने उसकी बेल्ट, लात-घूसों और चप्पलों से पिटाई की।
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोग पहुंचने बीच-बचाव का प्रयास किया। उनके साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई। इसके बाद अनम और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देते हुए पहने हुए कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया गया। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed