फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four accused of cow slaughter arrested, one shot in the leg during encounter

Lakhimpur Kheri News: गोकशी के चार आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

Fri, 18 Sep 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 18 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Four accused of cow slaughter arrested, one shot in the leg during encounter
मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल आरोपी। स्रोत: सोशल मीडिया
संसारपुर। झाला गांव के पास दो गोवंश के अवशेष मिलने की घटना का मैलानी पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार तड़के सिंघाताली पुलिया के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन

14 सितंबर को संसारपुर के झाला गांव के पास दो गोवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस घटना में शामिल लोगों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के करीब 4:30 बजे पुलिस टीम सिंघाताली पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोला थाना क्षेत्र के भुड़वारा निवासी वसीम के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसके तीन अन्य साथियों को भी पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रूहीन, मोहसीम निवासी ग्राम गुलाबनगर और नीलकंठ उर्फ राकेश निवासी ग्राम झाला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी गोला महक शर्मा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल आरोपी वसीम का पूर्व में आपराधिक इतिहास भी रहा है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed