{"_id":"6aac32630e88085a2705969b","slug":"two-injured-in-head-on-collision-between-motorcycles-kannauj-news-c-214-1-knj1007-156252-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम अतिराजपुर से अकबरपुर जा रहे युवक की बाइक गुरुवार को सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि दूसरे का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम अति राजपुर निवासी अरुण त्रिपाठी (42) बाइक से अकबरपुर जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में अरुण त्रिपाठी और दूसरी बाइक पर सवार राजवीर जाटव (28) पुत्र बेंचेलाल निवासी ग्राम मदारपुर अकबरपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर अरुण त्रिपाठी को बेहतर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, राजवीर जाटव का इलाज अस्पताल में जारी है।