{"_id":"604a5d948ebc3e8d38234a2f","slug":"ajit-singh-murder-case-accused-bahubali-dhananjay-singh-kept-in-high-security-cell","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजीत सिंह हत्याकांड: आरोपी बाहुबली धनंजय सिंह हाईसिक्योरिटी सेल में रखा गया, बताया राजनीतिक मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीत सिंह हत्याकांड: आरोपी बाहुबली धनंजय सिंह हाईसिक्योरिटी सेल में रखा गया, बताया राजनीतिक मामला
Fri, 12 Mar 2021 04:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Mar 2021 04:59 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में सेंट्रल जेल लाए गए पूर्व सांसद धनंजय सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के आदेश पर बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह को कड़ी सुरक्षा में नैनी जेल से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया। गुरुवार शाम करीब 7 बजकर 5 मिनट बजे उन्हें जेल के अंदर दाखिल कर दिया गया। इससे पहले उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक मामला है। उन्हें न्याय पर पूरा भरोसा है। सुरक्षा के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। उसके बाद ही उन्हें यहां भेजा गया है।
कड़ी सुरक्षा में सेंट्रल जेल लाए गए पूर्व सांसद धनंजय सिंह
- फोटो : amar ujala
पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लखनऊ पुलिस आयुक्त ने हत्या की साजिश रचने में पूर्व सांसद धनंजय पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच धनंजय जनपद जौनपुर के थाना खुटहन में वर्ष 2017 में दर्ज पुराने मुकदमे की जमानत निरस्त कराकर कोर्ट में हाजिर हो गए। धनंजय को कोर्ट से प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया था।
कड़ी सुरक्षा में सेंट्रल जेल लाए गए पूर्व सांसद धनंजय सिंह
- फोटो : amar ujala
नैनी सेंट्रल जेल में मुख्तार अंसारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख के करीबी अभय सिंह समेत 68 शातिर अपराधी बंद हैं। धनंजय को वहां जान का खतरा था। ऐसे में शासन ने बुधवार रात धनंजय को नैनी जेल से फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। जेल में दाखिल होने से पहले धनंजय ने मीडिया से राजनीति के तहत फंसाने की बात कही। सेंट्रल जेल के जेलर सुरेश सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद को हाईसिक्योरिटी सेल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कोर्ट में किया था समर्पण
- फोटो : prayagraj
सेंट्रल जेल में बंद हैं 45 शातिर माफिया
धनंजय सिंह के सेंट्रल जेल में आने से जेल प्रशासन और अलर्ट हो गया है। देश भर के 45 शातिर माफिया सेंट्रल जेल में पहले से ही बंद हैं। ऐसे में बाहुबली पूर्व सांसद के आने से जेल प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इसको लेकर जेल प्रशासन ने जनपद के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से भी वार्ता की है।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह का आत्मसमर्पण
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के साथ निजी पांच वाहन भी आए
पूर्व सांसद को प्रयागराज से पुलिस की दो गाड़ियों के साथ यहां लाया गया। इन दोनों गाड़ियों के साथ पूर्व सांसद की पांच निजी गाड़ियों का काफिला भी चल रहा था। इनमें सवार लोग उनके निजी सुरक्षा कर्मी बताए गए। कुछ देर रुकने के बाद सभी गाड़ियां वापस चली गईं।