फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज कांड: माफिया मोती की गिरफ्तारी कराने पर एक लाख का इनाम, पड़ोसी जिलों में पोस्टर चस्पा

Thu, 18 Feb 2021 05:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Feb 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Kasganj murder case police pasted posters of liquor mafia moti in other districts
कासगंज हत्याकांड: मुख्य आरोपी मोती के पोस्टर चस्पा किए गए - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पुलिस टीम पर हमला कर सिपाही की हत्या करने के मुख्य आरोपी शराब माफिया मोती का कोई सुराग नहीं लग पा रहा। पुलिस को आशंका है कि खादर के रास्ते माफिया दूसरे जिले में पहुंच गया है। ऐसे में पुलिस ने एटा, मैनपुरी, हाथरस, फर्रुखाबाद जिले में एक लाख रुपये के इनामी मोती के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी कराने वाले को इनाम दिया जाएगा। 

Kasganj murder case police pasted posters of liquor mafia moti in other districts
कासगंज हत्याकांड: घायल दरोगा अशोक कुमार, शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में नौ फरवरी की शाम शराब माफिया मोती ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर दरोगा अशोक कुमार और सिपाही देवेंद्र पर हमला किया था। इसमें सिपाही देवेंद्र की मौत हो गई थी। वारदात का मुख्य आरोपी मोती, उसका भाई मौहर सिंह और मानपाल व अन्य साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। 
Kasganj murder case police pasted posters of liquor mafia moti in other districts
कासगंज हत्याकांड: मैनपुरी और फर्रुखाबाद में चस्पा किए हुए आरोपी के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
मुख्य आरोपी मोती पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। अब इस इनामी शराब माफिया के फोटो और पोस्टर दूसरे जिलों में चस्पा किए गए हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस दूसरे जिलों की पुलिस से भी लगातार संपर्क बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kasganj murder case police pasted posters of liquor mafia moti in other districts
कासगंज हत्याकांड: मुख्य आरोपी मोती सिंह (दायें तरफ की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी जिलों में शराब माफिया मोती की तलाश करने के साथ ही पुलिस गंगा की खादर में भी सर्च ऑपरेशन चला रही है। बता दें कि सिपाही हत्याकांड का एक आरोपी एलकार मुठभेड़ में मारा जा चुका है। मुख्य आरोपी मोती की मां, ममेरे भाई, मौसा को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन
Kasganj murder case police pasted posters of liquor mafia moti in other districts
कासगंज हत्याकांड: मैनपुरी जिला अस्पताल के बाहर चस्पा किया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज सोनकर ने बताया कि सिपाही की हत्या का मुख्य आरोपी मोती पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए आस पास के जिलों में भी पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। गिरफ्तारी कराने वाले को इनाम दिया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed