{"_id":"603e568899153e2b955d96bd","slug":"up-reservation-list-of-panchayat-elections-released-block-chief-will-be-outside-mulayam-family-for-the-first-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी, पहली बार मुलायम परिवार के बाहर का होगा ब्लाॅक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी, पहली बार मुलायम परिवार के बाहर का होगा ब्लाॅक प्रमुख
Tue, 02 Mar 2021 08:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 02 Mar 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की आरक्षण सूची मंगलवार को जारी कर दी गई है। जिसके बाद पिछले 26 सालों से मुलायम परिवार का एकाधिकार इस बार समाप्त हो जाएगा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के गृह ब्लाक सैफई में इस बार अनुसूचित जाति की महिला ब्लाक प्रमुख बनेगी।
मुलायम सिंह यादव साथ में भाई रामगोपाल
- फोटो : अमर उजाला
सैफई की ब्लाक प्रमुख की सीट अभी तक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नहीं हो सकी थी। यह सीट 1995 में ओबीसी, 2000 में अनारक्षित, 2005 में ओबीसी, 2010 में अनारक्षित और 2015 में पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित हुई। सबसे पहले यहां मुलायम सिंह यादव के भतीजे रणवीर सिंह यादव पहले ब्लाक प्रमुख बने।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
वे लगातार इस पद पर रहे। उनके निधन के बाद 2005 में मुलायम सिंह के ही दूसरे भतीजे धर्मेंद्र यादव ब्लाक प्रमुख बने। इसके बाद नाती तेज प्रताप सिंह यादव ने यह कुर्सी संभाली। 2015 में स्व रणवीर सिंह की धर्मपत्नी मृदुला यादव ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुई। लगातार एक ही परिवार के प्रतिनिधि यहां चुने जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव व रामगोपाल यादव।
- फोटो : amar ujala
इस बार ब्लाक प्रमुखी की कुर्सी मुलायम सिंह यादव के परिवार को नहीं मिलेगी। इस सीट को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। सैफई की ग्राम प्रधान अब अनुसूचित जाति की महिला चुनी जायेगी। यहां लगातार 26 साल तक मुलायम सिंह यादव के बचपन के साथी दर्शन सिंह यादव प्रधान रहे। अब उनका निधन हो चुका है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook/Anoop Gupta
जिला मजिस्ट्रेट श्रुति सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर और जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह के अनुमोदन के बाद सूची को सभी विकास खंड कार्यालयों और विकास भवन में चस्पा कराया गया। सूची देखने वालों की दिन भर भीड़ रही। शासन ने उन सीटों को सबसे पहले आरक्षण की श्रेणी में शामिल किया जो पिछले 26 सालों से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नहीं हो सकी थी।