{"_id":"6af5f9f1ddb94f6e970fe60a","slug":"number-of-patients-with-stomach-related-ailments-more-than-doubles-after-the-festive-season-etawah-news-c-216-1-etw1005-152996-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: त्योहार बाद पेट के रोगियों की संख्या दोगुनी से भी अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: त्योहार बाद पेट के रोगियों की संख्या दोगुनी से भी अधिक
Thu, 12 Nov 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो 12: फिजिशियन कक्ष के बाहर इंतजार करते मरीज। संवाद
इटावा। लगातार करवट ले रहे मौसम के मिजाज व खानपान ने लोगों की सेहत बिगाड़नी शुरू कर दी है। त्योहार बाद जिला चिकित्सालय की ओपीडी में पेट से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सामान्य दिनों में पेट दर्द, दस्त, उल्टी और अपच जैसी समस्याओं के जो मरीज 45 से 50 की संख्या में आते थे, अब बढ़कर 110 से अधिक हो गई है। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
बृहस्पतिवार को संयुक्त जिला अस्पताल में 1100 नए मरीजों ने पर्चा बनवाया जबकि 180 मरीज पुराने पर्चे पर दवा लेने पहुंचे। इसमें पेट रोगी की संख्या 110 से अधिक रहीं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. सौरभ यादव ने बताया कि त्योहार बाद पेट संक्रमण से जुड़े मामले बढ़ हैं। मौसम में बदलाव व बिगड़ा खानपान इसका मुख्य कारण है। इसकी वजह से पाचन तंत्र काफी संवेदनशील हो जाता है।
इसके अलावा, दूषित पानी पीने, खुले में बिकने वाली तली-भुनी चीजें खाने और शरीर में पानी की कमी होने से बैक्टीरियल व वायरल इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, जिससे गैस्ट्रोएंटराइटिस के मामले तेजी से उभर रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि बदलते मौसम में बीमार लोग हमेशा उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं। सफर के दौरान खुले पानी के सेवन से बचें।
विज्ञापन
बाहर के खुले, बासी और मसालेदार भोजन से पूरी तरह दूरी रखें। ताजा बना हुआ हल्का भोजन ही लें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। बीमार पड़ने पर ओआरएस का घोल, नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन नियमित रूप से करें। फल और सब्जियों को इस्तेमाल करने से पहले साफ पानी से जरूर धोएं।
उन्होंने बताया कि जरा सी लापरवाही पेट के संक्रमण को गंभीर बना सकती है। ऐसे में लक्षण दिखते ही तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल के डॉक्टर से संपर्क करें और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा न लें।
-- --
51 मरीजों की जांच में डेंगू के नौ मरीज मिले
इटावा। जिले में डेंगू के लगातार केस बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को संयुक्त जिला अस्पताल में 282 मरीजों की डेंगू, टाइफाइड मलेरिया के लक्षण दिखने पर उनके खून की जांच करवाई गई। इस दौरान 51 मरीजों की डेंगू की जांच की गई, इसमें नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें पांच मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में डेंगू के निकले। वहीं, डेंगू वार्ड में भर्ती चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं, मलेरिया व टाइफाइड का कोई केस नहीं मिला। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में मरीजों का इलाज चल रहा है। समय-समय पर जांच के साथ मरीजों को जल्द सही होने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। (संवाद)