{"_id":"6af5f95a033168e87702de58","slug":"allegations-of-rules-being-ignored-in-the-promotion-process-memorandum-submitted-to-the-bsa-etawah-news-c-216-1-etw1004-153000-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पदोन्नति प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी का आरोप, बीएसए को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पदोन्नति प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी का आरोप, बीएसए को सौंपा ज्ञापन
Thu, 12 Nov 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो 19:: बीएसए को ज्ञापन सौंपने पहुंचे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी। स्रोत-संगठन
इटावा। बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय और सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी का आरोप लगा है। इसको लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
महासंघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार त्रिपाठी और जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से 16 अक्तूबर 2026 को जारी पत्र में पदोन्नति को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद जिले में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। महासंघ पदाधिकारियों का आरोप है कि जनपद स्तर पर प्रधानाध्यापकों की ज्येष्ठता का निर्धारण शासनादेशों के अनुरूप नहीं किया गया है।
पूर्व में जारी वरीयता सूची में भी कई अनियमितताएं हैं। अभी तक अनंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन नहीं किया गया है। जबकि नियमानुसार सूची प्रकाशित होने के बाद 15 दिन तक शिक्षकों से आपत्तियां प्राप्त की जानी चाहिए। महासंघ ने मांग की कि अनंतिम वरिष्ठता सूची तत्काल प्रकाशित कर आपत्तियां मांगी जाएं।
विज्ञापन
इसके साथ ही पदोन्नति के लिए रिक्त पदों की सूची विद्यालयों के नाम सहित सार्वजनिक की जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। ज्ञापन देने वालों में मंडल महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष देश दीपक तिवारी, अनिल यादव, बलराज चतुर्वेदी, नवनीत पांडेय, शिवराज सिंह, संतोष कुमार दुबे और विकास शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।