फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इटावा: थर्ड डिग्री देने का मामला, सांसद बोले सिपाही ने जूतों पर रगड़वाई महिला की नाक, दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 18 Feb 2021 08:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 18 Feb 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Case for giving third degree, MP said soldier rubbed shoes on woman's nose
इटावा में शिक्षक पति और पत्नी को थर्ड डिग्री देने का मामला - फोटो : amar ujala
इटावा फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के अंदर सोमवार रात शिक्षक की पत्नी की पिटाई का मामला तूल पकड़ने लगा है। गुरुवार को सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने अपर मुख्य सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक से मामले की शिकायत की। सांसद का कहना है कि पीड़ित परिवार से मिलने के बाद पता चला कि शिक्षक की पत्नी संगीता को थाने में पीटने के बाद महिला सिपाही के जूतों पर जबरन नाक रगड़वाई गई।

 
Etawah: Case for giving third degree, MP said soldier rubbed shoes on woman's nose
इटावा में शिक्षक पति और पत्नी को थर्ड डिग्री देने का मामला - फोटो : amar ujala
उन्होंने डीएम से मिलकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। वहीं, एससपी ने कार्यवाहक थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में तैनात महिला सिपाही प्रियंका पास में स्थित एक जेलर के मकान में किराये पर रहती है। उसी मकान में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अरुण कुमार पत्नी संगीता के साथ रहते हैं। सोमवार रात करीब 12 बजे सिपाही प्रियंका ड्यूटी से वापस लौटी तो गेट खटखटाया।
 
Etawah: Case for giving third degree, MP said soldier rubbed shoes on woman's nose
इटावा में शिक्षक पति और पत्नी को थर्ड डिग्री देने का मामला - फोटो : amar ujala
संगीता करीब 20 मिनट बाद गेट खोलने पहुंची तो प्रियंका उनपर भड़क कर अभद्रता करने लगी। विरोध करने पर दोनों में हाथापाई हो गई। आरोप है कि पुलिसिया रौब गांठते हुए प्रियंका ने थाने से अपने सहकर्मियों को बुलाया। पुलिस संगीता, अरुण और उनके सहयोग में आई एक और पड़ोसी महिला को छोटे बच्चे के साथ थाने ले गई। यहां संगीता को दरोगा और सिपाहियों ने बुरी तरह से मारा पीटा। रातभर थाने में रखने के बाद तीनों के खिलाफ महिला सिपाही की तहरीर पर केस भी दर्ज कर दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Etawah: Case for giving third degree, MP said soldier rubbed shoes on woman's nose
इटावा में शिक्षक पति और पत्नी को थर्ड डिग्री देने का मामला - फोटो : amar ujala
महिला सिपाही पर केस दर्ज करवाने की मांग
सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया का कहना है कि बड़ी सिफारिश के बाद पुलिस ने किसी तरह पीड़ितों को थाने से छोड़ा। महिला कार्यकर्ताओं से पीड़िता की चोटों की वीडियोग्राफी करवाई गई है। इसके प्रदेश के आलाकमान को देकर पुलिस की करतूत बताई जाएगी। उनका कहना है कि डीएम ने मामले की जांच के लिए प्रशासनिक अफसरों की टीम बनाई है। पीड़िता की तहरीर पर महिला सिपाही और उसके साथ घटना में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। डीएम श्रुति सिंह का कहना है कि सांसद की शिकायत पर मामले की जांच करवाई जा रही है। इसके बाद न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Etawah: Case for giving third degree, MP said soldier rubbed shoes on woman's nose
इटावा में शिक्षक पति और पत्नी को थर्ड डिग्री देने के मामले में थाने पहुंचे विधायक रामशंकर कठेरिया - फोटो : amar ujala
कार्यवाहक थानेदार को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर
घटना वाली रात फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के प्रभारी नवरतन गौतम अवकाश पर थे। उनकी जगह एसएसआई वीरेंद्र बहादुर बतौर कार्यवाहक चार्ज संभाले थे। आरोप है कि वीरेंद्र बहादुर ने भी महिला सिपाही के कहने पर संगीता को पीटा था। पीड़ितों की शिकायत पर एसएसपी आकाश तोमर ने बुधवार रात वीरेंद्र बहादुर को लाइन हाजिर कर दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed