{"_id":"618506d39d53110df85ed766","slug":"country-s-historic-donkey-fair-shahrukh-sold-for-10-lakhs-and-salman-sold-for-seven-lakhs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश का ऐतिहासिक गधा मेला: 10 लाख में 'शाहरुख' और सात लाख में बिका 'सलमान', 100 साल से भी ज्यादा है पुराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का ऐतिहासिक गधा मेला: 10 लाख में 'शाहरुख' और सात लाख में बिका 'सलमान', 100 साल से भी ज्यादा है पुराना
Fri, 05 Nov 2021 03:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 05 Nov 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट में लगा गधों का मेला
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी ऐतिहासिक गधों का मेला लगा है। जिसमें 50 हजार से 12 लाख तक के गधे बिके। मेले में यूपी, एमपी व छत्तीसगढ़ के व्यापारी गधे बेचने पहुंचे। दिवाली के अवसर पर मंदाकिनी नदी के तट पर विशाल गधा मेला का आयोजन किया गया। शहरों से दूर गांव-देहात के इलाकों में 'पशु मेलों' का कल्चर आज भी जिंदा है। मंदाकनी नदी के तट पर लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले का विशेष महत्व है। इस बार इस मेले में सबसे खास 'गधा' हो गया है। सुनकर अजीब लगा होगा.. दरअसल, बात ही कुछ ऐसी है। इस मेले में इस बार 15 हजार अलग-अलग नस्ल के गधे लाए गए हैं। जो विशेष आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। गधों की बोली लाखों तक लगाई जा रही है। यही वजह है कि गधा इस मेले में सबसे खास हो गया है। इस मेले में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के विभिन्न जिलों के व्यापारी और जरूरतमंद गधों की खरीद-बिक्री करने आते हैं। जहां इन गधों के कद काठी के हिसाब से उनकी बोली 5 हजार से शुरू होकर लाखों तक पहुंच जाती है।
चित्रकूट में लगा गधों का मेला
- फोटो : amar ujala
यह मेला धार्मिक नगरी चित्रकूट में मंदाकिनी के तट पर लगता है। प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में दिवाली के दौरान मंदाकिनी तट पर गधों के मेले में पांच दिनों तक व्यापारियों और खरीदारों की भीड़ रहती है। पांच दिनों तक गधों की खरीद-बिक्री से करोड़ों का व्यापार होता है।
चित्रकूट में लगा गधों का मेला
- फोटो : amar ujala
मेले का आयोजन सतना जिला पंचायत करती है। मेले में गधे के साथ घोड़े-खच्चरों की भी बिक्री होती है। चित्रकूट के गधों के मेले की परंपरा मुगल बादशाह औरंगजेब ने शुरू की थी। मेले से उसने मुगल सेना के बेड़े में गधे-खच्चर शामिल किए थे। यह ऐतिहासिक मेला 100 साल पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट में लगा गधों का मेला
- फोटो : amar ujala
सबसे ज्यादा कीमत में बिके शाहरुख व सलमान
मेले में इस बार सबसे ज्यादा कीमत मिली बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के नाम पर नामकरण हुए गधे को। शाहरुख नाम के गधे को 10 लाख में खरीदा गया तो सलमान खान की बोली 7 लाख में लगी। रितिक रोशन व रणबीर सिंह को भी ठीक ठाक कीमत मिल गई। इन्हें 5-5 लाख रुपये में खरीदा गया।
मेले में इस बार सबसे ज्यादा कीमत मिली बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के नाम पर नामकरण हुए गधे को। शाहरुख नाम के गधे को 10 लाख में खरीदा गया तो सलमान खान की बोली 7 लाख में लगी। रितिक रोशन व रणबीर सिंह को भी ठीक ठाक कीमत मिल गई। इन्हें 5-5 लाख रुपये में खरीदा गया।
विज्ञापन
चित्रकूट में लगा गधों का मेला
- फोटो : amar ujala
एक अनुमान के मुताबिक इस बार लगभग 5 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। हालांकि दो राज्यों (यूपी एमपी) के बीच लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले को लेकर कभी कोई संजीदगी नहीं बरती गई। धीरे-धीरे व्यापारियों का आना कम हो रहा है। दीपावली के दूसरे दिन से लगने वाला यह मेला दो दिनों तक चलता है।