{"_id":"6af9f4deb55051fa6b0f0e7e","slug":"medical-college-expected-for-five-years-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138913-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पांच साल से मेडिकल कॉलेज की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पांच साल से मेडिकल कॉलेज की आस
Sun, 15 Nov 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट को मेडिकल कॉलेज का इंतजार करते पांच साल हो गए हैं, लेकिन आज तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई। हालांकि 2021 में उठी यह मांग आज भी फाइलों में कैद है, जिससे लोगों में नाराजगी है।
जिले में एक जिला अस्पताल, सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। कागजों पर यह आंकड़ा बड़ा दिखता है, पर हकीकत में गंभीर मरीज आते ही उसे प्रयागराज, कानपुर या लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। बड़े शहरों की दौड़ में तीमारदारों की जेब ढीली होती है और कई बार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।
इसे लेकर धरना-प्रदर्शन हुए, ज्ञापन दिए गए और युवाओं ने कफन सत्याग्रह तक किया। सदर विधायक ने भी विधानसभा में मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे में मेडिकल कॉलेज का जिक्र भी किया था। जमीन चिह्नित होने के बाद भी फाइल लखनऊ में अटकी हुई है।
विज्ञापन
समाजसेवी रोहित सिंह पटेल कहते हैं, यह गरीबों के साथ छलावा है। युवा भूपेंद्र सिंह कहते हैं कि पांच साल में सिर्फ आश्वासन मिला। सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के लिए शासन स्तर पर प्रयास जारी हैं।
-- -- -- -
वर्जन
सरकार को चित्रकूट की जरूरत को समझना चाहिए, यहां मेडिकल कॉलेज बहुत जरूरी है। - अनिल प्रधान, विधायक सदर