{"_id":"6af9f4bdd1de569ddf090155","slug":"footpaths-encroached-upon-making-it-difficult-even-to-walk-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138914-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: फुटपाथ पर कब्जा, पैदल चलना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: फुटपाथ पर कब्जा, पैदल चलना भी मुश्किल
Sun, 15 Nov 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो 15 सीकेटीपी 01 कर्वी-पहाड़ी मार्ग पर ट्राॅली में गिट्टी भरता श्रमिक। संवाद
चित्रकूट। शहर के फुटपाथों पर बालू, गिट्टी और ईंट का कब्जा है। इससे पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही है। प्रशासन की चुप्पी से अतिक्रमणकारी बेखौफ होकर मनमानी कर रहे हैं।
शहर के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ईंट मंडी के पास स्थिति सबसे खराब है। यहां सात से अधिक स्थानों पर बालू और ईंट के ढेर लगे हैं। बालू फैलकर सड़क पर आ जाती है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा रहता है।
कर्वी-पहाड़ी मार्ग पर बिजली पावर हाउस के पास फुटपाथ पूरी तरह गायब है। वहां गिट्टी, बालू के ढेर और ट्रैक्टर खड़े रहते हैं, इससे आधा मार्ग जाम हो जाता है।
विज्ञापन
शंकर बाजार निवासी राहुल द्विवेदी ने बताया कि एक किमी के दायरे में पांच से अधिक जगहों पर फुटपाथ पर कब्जा है। शंकर बाजार बाईपास रोड पर भी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सड़क पर चलना पड़ता है। भरत गुप्ता का कहना है कि नगर पालिका समय-समय पर अभियान चलाने का दावा करती है, लेकिन हकीकत में फुटपाथ खाली नहीं होते।
-- -- -- -
वर्जन
अतिक्रमण की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि टीम भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा और जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर फुटपाथ खाली कराए जाएंगे।- राम किशोर प्रसाद, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद चित्रकूट।