{"_id":"6af9f54446a3a60077070cae","slug":"chhath-festivities-at-the-ghats-offerings-made-to-the-setting-sun-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-138927-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: घाटों पर छठ की छटा, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: घाटों पर छठ की छटा, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
Sun, 15 Nov 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
15 सीकेटीपी-21-पुल में नदी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्ध्य देती महिलाएं। संवाद
चित्रकूट। लोक आस्था के महापर्व छठ पर धर्मनगरी पूरी तरह छठ मइया के रंग में रंगी दिखी।
सिर पर बांस के दउरा, हाथों में फल-फूल और ठेकुआ से सजे सूप, और अटूट आस्था... कमर भर पानी में खड़ी व्रतियों ने जब डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया तो माहौल भक्तिमय हो गया।
छठ पर्व के तीसरे दिन रविवार दोपहर बाद से ही श्रद्धालुओं के घाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाएं व पुरुष सर पर बांस की टोकरी में पूजन सामग्री लेकर परिवार के साथ मंदाकिनी तट की ओर रवाना हुए। कर्वी के पुल घाट, रामघाट, भरतघाट, राघव प्रयाग घाट समेत अन्य प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी।
व्रतियों ने सूप में ठेकुआ, गन्ना, नारियल, केला, सिंघाड़ा और दीप सजाकर विधि-विधान से पूजा की। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान श्रद्धालुओं ने छठी मइया के पारंपरिक गीत गाए। घाटों पर देर शाम तक आस्था और उल्लास का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन व पालिका द्वारा घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा व्रत का पारण
नहाय-खाय और खरना के साथ शुरू हुआ छठ व्रत अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। 36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद सोमवार सुबह व्रती उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके बाद विधि-विधान से पारण कर चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।