यूपी के चंदौली जिले में किन्नर से लड़के की शादी का मामला सामने आया है। पड़ाव क्षेत्र के एक युवक ने किन्नर से रविवार देर शाम स्थानीय मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए। नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। पहली ही मुलाकात में दोनों एक दूसरे को चाहने लगे थे। करीब सात माह लिव इन रिलेशन में रहने के बाद रविवार शाम शादी रचाई। कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। एक ऐसा ही प्यार परवान चढ़ा तो जिले में चर्चा का विषय बन गया। वाराणसी से सटे पड़ाव की रहने वाली छोटी सिंह किन्नर की मुलाकात स्थानीय ऑटो चालक अभिषेक कुमार से करीब आठ महीने पहले हुई। पहली मुलाकात में ही अभिषेक और छोटी एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे। लेकिन, एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार नहीं कर पा रहे थे।
प्रेम चढ़ा परवान: एक नजर में किन्नर को दिल दे बैठा शख्स, मंदिर पहुंच रचाई शादी; कुछ ऐसी थी पहली मुलाकात
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 27 Mar 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन