फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Netaji raised the voice of the poor, farmers and the deprived: Ramkishun

नेता जी ने गरीबों, किसानों और वंचितों की आवाज बुलंद की : रामकिशुन

Sun, 11 Oct 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Netaji raised the voice of the poor, farmers and the deprived: Ramkishun
पीडीडीयू नगर में मुलायम सिंह की पुण्यति​थि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते पूर्व सांसद रामकिशुन व अन
पीडीडीयू नगर। नगर के मानस नगर स्थित सपा के कार्यालय पर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने मुलायम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष और योगदान को याद किया।
रामकिशुन यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया।
उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज उठाई और उन्हें सम्मान व अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बाबूलाल, प्रेमनाथ तिवारी, तेजबली यादव, सुरेश यादव, सभासद पारस यादव, संतोष कुमार, मुलायम सिंह यादव, रामसेवक यादव आदि थे। नियामताबाद : महेवा गांव में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर भारतीय समाजवादी संस्कृति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने जीवनभर गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर जमुना भारतीय, रतन सोनकर, मारकंडेय भारती, संजय प्रधान, सैफ प्रधान, चंद्रशेखर बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, पटनवा स्थित सपा के कैंप कार्यालय पर समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव, कृष्ण कुमार यादव, रमेश जायसवाल, राजेश यादव, विशाल गोंड आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed