फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sharadiya Navratri massive surge of devotees banks westward flowing Ganges thousands took holy dip

शारदीय नवरात्र: पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों ने लगाई डुबकी; जाम से जूझे श्रद्धालु

Sun, 11 Oct 2026 11:26 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 11 Oct 2026 11:26 AM IST
सार

चंदौली के पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। घाट पर भीड़ के बावजूद बैरिकेडिंग और पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं दिखी। श्रद्धालुओं को अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। वहीं, बलुआ बाजार में करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

विज्ञापन
Sharadiya Navratri massive surge of devotees banks westward flowing Ganges thousands took holy dip
मां के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही गंगा स्नान के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और जल लेकर घर लौटे। इसके बाद घरों में कलश स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू की गई। उधर, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद घाट पर बैरिकेडिंग और पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं दिखी। वहीं, गंगा स्नान के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहनों और बाजार में भीड़ के चलते बलुआ बाजार में करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन


Trending Videos

घाट से मंदिरों तक रही भक्तों की भीड़
गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। महड़ौरा स्थित मां लक्ष्मी महड़ौरी देवी, टांडा घाट की मां घटवारी देवी, रमौली स्थित राधा-कृष्ण मंदिर और चकिया बिहारी मिश्र गांव की मां बंगला भगवती देवी के मंदिर में भक्त पहुंचे। इसके अलावा मटियरा की मां खखरा देवी, मथेला की मां काली देवी, रामपुर गांव की मां राजराजेश्वरी देवी, खंडवारी की मां खंडवारी देवी, चहनिया गांव की मां चाहन देवी और चहनिया कस्बा स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नवरात्र के पहले दिन बाजारों में भी चहल-पहल बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिकेडिंग नहीं होने से बनी रही अव्यवस्था
गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए। घाट पर बैरिकेडिंग और पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था नहीं होने से स्नान के दौरान अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे।

विज्ञापन

एक घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग
गंगा घाट से लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहनों और बलुआ बाजार में उमड़ी भीड़ के कारण करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे आवागमन बाधित हो गया। वाहनों की कतारों के बीच पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने नवरात्र के शेष दिनों में घाट पर बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही बलुआ बाजार में यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती और प्रभावी यातायात प्रबंधन की जरूरत बताई, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान और दर्शन-पूजन के दौरान परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed