फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर हादसा: मासूम समेत पांच जिंदा जले...खाक हुईं खुशियां, सात माह पहले हुई थी तंजील-निदा की शादी

Wed, 18 Jun 2025 01:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Jun 2025 01:38 PM IST
सार

Bulandshahr Car Accident News: बदायूं के सहसवान क्षेत्र के निवासी तंजील अहमद अपने चाचा की शादी के बाद परिवार सहित कार से दिल्ली जा रहे थे। बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में उनकी कार पुलिया से टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई। तंजील समेत पांच लोगों की मौत हो गई। तंजील की शादी सात महीने पहले हुई थी। 

विज्ञापन
Five people from Badaun burnt to death in car accident in Bulandshahr
बुलंदशहर कार हादसा: मृतकों के फाइल फोटो, दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए कार हादसे में तंजील अहमद समेत उनके परिवार के पांच सदस्यों की जलकर मौत हो गई। बदायूं के सहसवान में चाचा की शादी में शामिल होकर परिवार कार से वापस दिल्ली जा रहा था। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह कार पुलिया से टकराकर पलट गई। इससे कार में आग लग गई। हादसे में तंजील, उनकी पत्नी निदा, बहनोई जुबैर, बहन मोमिन व दो साल का भांजा जैनुल की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में उनकी छोटी बहन गुलनाज गंभीर रूप से झुलसी है, जिसका उपचार चल रहा है। तंजील और निदा की शादी सात महीने पहले हुई थी। इस दर्दनाक हादसे में तीन परिवारों की खुशियां खाक हो गईं। 



यह भी पढ़ें- UP: बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, पुलिया से टकराकर पलटी कार, आग लगने से मासूम समेत पांच लोग जिंदा जले; एक घायल

Five people from Badaun burnt to death in car accident in Bulandshahr
हादसे के बाद कार में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव हमूपुर चमरपुरा निवासी तंजील अहमद उर्फ लल्ला (25 वर्ष) दिल्ली के मालवीयनगर में पत्नी निदा व पिता तनवीर अहमद के साथ रहते थे। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे और पिता भी ठेकेदारी करते हैं। पास में ही सहसवान निवासी उसके बहनोई जुबैर भी अपने परिवार के साथ रहते थे। वह रंगाई-पुताई के ठेकेदार थे। 

Five people from Badaun burnt to death in car accident in Bulandshahr
तंजील अहमद का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गांव हमूपुर चमरपुरा में तंजील के चाचा अलीम की शादी थी। 16 जून को तंजील पत्नी निदा, बहन मोमिन, बहनोई जुबैर व दो साल के भांजे जैनुल को साथ लेकर कार से शादी में शामिल होने गांव आए थे। बड़ी धूमधाम से शादी हुई। शादी के बाद रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए। बुधवार सुबह करीब चार बजे तंजील परिवार के साथ दिल्ली जाने के लिए कार से निकले। कार वह खुद ही चला रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Five people from Badaun burnt to death in car accident in Bulandshahr
बुलंदशहर कार हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब

झपकी आने पर हुआ हादसा 
परिजनों ने बताया कि सभी लोग खुशी-खुशी यहां से रवाना हुए थे। क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। तंजील अहमद बबराला व अनूपशहर-बुलंदशहर होते हुए दिल्ली के लिए जा रहे थे। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव चांदोक फैमिली रेस्टोरेंट के निकट तंजील अहमद को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पुलिया व डिवाइडर से टकरा गई। 

विज्ञापन
Five people from Badaun burnt to death in car accident in Bulandshahr
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएनजी गैस किट लगी होने से कार में आग लग गई। देखते ही देख कार आग का गोला बन गई। कार सवार तंजील अहमद, पत्नी निदा, बहनोई जुबैर, बहन मोमिन व भांजा जैनुल जिंदा जल गए। वहीं 17 वर्षीय गुलनाज उर्फ भूरी गंभीर रूप से झुलस गई। वहां की पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की खबर मिलते ही सहसवान में उनके परिवार में कोहराम मच गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed