फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरी मोड़: राह भटकते ही एक साथ मौत के सफर पर निकल गए चार दोस्त, तालाब बना काल

Sat, 16 Oct 2021 11:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Oct 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
four friends died oin bijnor due to sank in a pond after taking a wrong turn on road
बिजनौर हादसा: तालाब में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शुक्रवार को कार सवार चार दोस्तों की एक साथ तालाब में डूबने से मौत हो गई। बरात के जश्न में डूबे कार सवार चारों दोस्तों को शायद ही इस बात का अंदाजा था कि वे इस जश्न में डूबने नहीं, बल्कि तालाब में डूबने जा रहे हैं। जहां उनकी जिंदगी का सफर हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। एक गलत मोड़ उनकी जिंदगी का आखिरी मोड़ साबित हुआ। 



इन चार यारों को राह का एक गलत मोड़ मौत के सफर तक ले गया। जरा सा रास्ता क्या भटके कि मौत के तालाब में जा डूबे। दरअसल, ये चारों ही दोस्त दाएं और बाएं मोड़ में इस कदर उलझे कि पलक झपकते ही मौत के मुहं में समा गए। दायीं तरफ मुड़ने के बजाए बायीं ओर मुड़ते ही कार आगे बढ़ा दी, जो तालाब में जा गिरी। अगर गांव के बाहर निकलने के सही रास्ते का आभास रहा होता, तो शायद चारों दोस्तों की जान बच जाती और पांचवा भी जिंदगी और मौत से न जूझ रहा होता।

four friends died oin bijnor due to sank in a pond after taking a wrong turn on road
बिजनौर हादसा - फोटो : अमर उजाला

गांव ताकीपुर देगा के रहने वाले प्रताप के ममेरे भाई की बरात अलीपुर मान उर्फ खेड़ा में आई थी। प्रताप ने अकेले जाने के बजाए अपने दोस्त दीपक, विशाल, अक्षय और रजत को भी दावत खिलाने की बात कहकर साथ ले लिया। पांचों बाइक से खेड़ा के लिए निकले थे। इन्होंने बाइक से खेड़ा जाने के बजाए पास के ही गांव रहमापुर से एक रिश्तेदार की कार ले ली।

four friends died oin bijnor due to sank in a pond after taking a wrong turn on road
बिजनौर हादसा - फोटो : अमर उजाला

कार लेते वक्त रहमापुर अपने मामा के यहां ठहरे निखिल और अभिजित को भी साथ ले लिया। अब ये सातों कार से खेड़ा पहुंच गए। वहां खाना खाने के बाद बरात चढ़ रही थी। इसी दौरान निखिल और अभिजीत को रहमापुर छोड़ने के लिए खेड़ा से निकल पड़े। गांव से बाहर आते ही रास्तों के मोड़ में उलझ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
four friends died oin bijnor due to sank in a pond after taking a wrong turn on road
बिजनौर हादसा तालाब में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

कार दीपक चला रहा था, गांव से बाहर निकलते ही बायीं तरफ मुड़ गए, जबकि दायीं तरफ मुड़ना था। दायीं तरफ मुड़ते तो संपर्क मार्ग पर जाते। लेकिन, गलत मोड़ ने चकरोड़ पर ला दिया। चकरोड़ आगे तालाब में जाकर बंद हो रही थी। बस दाएं बांए के फेर में उलझे इन दोस्तों काको ये राह मौत के मुहाने तक ले गई।

विज्ञापन
four friends died oin bijnor due to sank in a pond after taking a wrong turn on road
बिजनौर हादसा विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

रास्ता बंद होने से बीस मीटर पहले ही इनकी कार अचानक तालाब में पलट गई। चकरोड भी तंग थी, जिसमें कार को घुमाने की जगह भी नहीं थी। अगर चकरोड़ के रास्ते तालाब की तरफ नहीं जाते तो शायद जान बच सकती थी। हादसे में अक्षय, विशाल, रजत और प्रताप की जान चली गई जबकि, पांचवा दोस्त दीपक अस्पताल में मौत से लड़ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed