फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four sugar mills will set up CNG plants.

Bijnor News: चार चीनी मिलें लगाएंगी सीएनजी प्लांट

Sun, 30 Aug 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Four sugar mills will set up CNG plants.
बिजनौर। पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच सीएनजी वाहनों की मांग बढ़ रही है। ऐसे में बिजनौर में संचालित तीन चीनी मिल सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस) प्लांट लगाएंगी। यहां सीएनजी का उत्पादन हो सकेगा।
विज्ञापन

जिले में गन्ने से चीनी बनाने के साथ अब उससे निकलने वाले प्रेसमड (मैली) को किसानों को दिया जाता है लेकिन अब इसका प्रयोग सीएनजी तैयार करने के लिए होगा। धामपुर, स्योहारा, बिलाई और चांगीपुर चीनी मिल ने सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस) प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया है। धामपुर चीनी मिल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ एमओयू साइन किया है।
विज्ञापन

प्लांट शुरू होने के बाद गन्ने के अवशेष और अन्य जैविक सामग्री से सीएनजी तैयार की जाएगी। जबकि, बहादरपुर और बुंदकी चीनी मिल ने युवा बायो एनर्जी कंपनी को प्रेसमड उपलब्ध कराने के लिए एमओयू किया है। प्रेसमड चीनी मिलों में चीनी शोधन की प्रक्रिया के दौरान निकलने वाला जैविक अवशेष है। अब इसका इस्तेमाल बायोगैस और जैविक खाद बनाने में होगा। चीनी मिलों के इस कदम से ऊर्जा उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed