पिछले पांच वर्षों में बिजनौर रेलवे स्टेशन पर एक भी प्लेटफार्म टिकट नहीं बिका है। इससे एक ओर जहां रेलवे को राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं, नियमों का भी उल्लंघन हो रहा है। नियमानुसार कोई भी व्यक्ति यदि प्लेटफार्म पर प्रवेश करेगा तो उसे टिकट लेना अनिवार्य है। मगर बिजनौर स्टेशन पर इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं।
{"_id":"6050925ad1aecd08dc2df1c7","slug":"railway-news-platform-ticket-is-not-sell-for-five-years-at-bijnor-railway-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक ऐसा रेलवे स्टेशन, जहां पांच साल से सूना पड़ा है ये टिकट काउंटर, तस्वीरों में देखिए हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक ऐसा रेलवे स्टेशन, जहां पांच साल से सूना पड़ा है ये टिकट काउंटर, तस्वीरों में देखिए हाल
Tue, 16 Mar 2021 05:20 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 16 Mar 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
बिजनौर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला
किसी भी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जाने के लिए रेलवे की ओर से प्लेटफार्म टिकट उपलब्ध कराया जाता है। अभी यह टिकट दस रुपये का मिलता है, जिसकी एक घंटे की वैधता होती है। बिजनौर रेलवे स्टेशन की बात करें तो सुबह और शाम की सैर करने वाले लोग काफी संख्या में वहां चहलकदमी करते नजर आते हैं।
बिजनौर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा अपने परिजनों, परिचितों अथवा रिश्तेदारों को ट्रेनों में बैठाने के लिए भी लोग प्लेटफार्म तक पहुंच जाते हैं। ट्रेन के आने तक ये लोग प्लेटफार्म पर ही रहते हैं। हालांकि अभी कोरोना काल के बाद से केवल मसूरी एक्सप्रेस और लखनऊ-चंडीगढ़ ट्रेन का ही संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला
स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि पिछले पांच साल से एक भी प्लेटफार्म टिकट नहीं बिका है। काफी प्रयास के बाद भी लोग यहां पर प्लेटफार्म टिकट खरीदने को तैयार नहीं रहते, जो नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
बिजनौर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने स्टेशन पर आने वाले सभी लोगों से प्लेटफार्म टिकट खरीदकर नियमों का पालन करने और रेलवे का सहयोग करने की अपील की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/