{"_id":"6128e8358ebc3e79e348077e","slug":"bijnor-crime-news-police-has-arrested-accused-husband-after-wife-murder-and-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी का मर्डर: कनपटी से सटाकर मारी गोली, वारदात से इलाके में सनसनी, देखिए मौके की तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी का मर्डर: कनपटी से सटाकर मारी गोली, वारदात से इलाके में सनसनी, देखिए मौके की तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिजनौर में मर्डर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिजनौर जनपद में नूरपुर क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात से सनसनी फैल गई। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
ग्राम गोपालपुर निवासी सचिन की शादी आठ वर्ष पूर्व रेहड़ निवासी लक्ष्मी के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। वहीं गुरुवार की शाम भी दोनों में किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हुआ था। इसके बाद रात करीब 10 बजे सचिन ने पत्नी लक्ष्मी की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
2 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि परिजन शुक्रवार सुबह तक मामले को छुपाए रहे। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
3 of 5
घटना के बारे में पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने हत्यारोपी पति सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हुआ तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह व सीओ चांदपुर शुभ सुचित ने मौके का मुआयना कर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। मृतक महिला के भाई पिंटू की तहरीर पर पुलिस ने सचिन के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
5 of 5
मौके पर पहुंचे एसपी।
- फोटो : amar ujala
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि सचिन को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। उसे तमंचा कहां से मिला इसकी भी जानकारी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।