{"_id":"6ac3f3036d95bf179304645a","slug":"fir-against-bjp-leaders-son-for-opening-fire-at-cooperative-bank-chairmans-son-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112021-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन के पुत्र पर फायरिंग में भाजपा नेता के पुत्र पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन के पुत्र पर फायरिंग में भाजपा नेता के पुत्र पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फोटो-23 आवास विकास में होटल के सामने पूर्व विधायक के पुत्र से हाथ में रिवाल्वर लेकर विवाद करता
फर्रुखाबाद। शहर की आवास विकास कॉलोनी में भाजपा के कायमगंज से पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के पुत्र अभय सिंह ने भाजपा नेता शरद श्रीवास्तव के पुत्र बादल श्रीवास्तव पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। गोली चलाने में प्रयोग रिवॉल्वर की बरामदगी भी पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई है।
अभय सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह अपने होटल से घर के लिए निकले थे। उसी समय होटल के सामने सड़क की दूसरी ओर बाइक सवार युवक विवाद कर रहे थे। उन्होंने युवकों से वहां से हटकर विवाद करने को कहा। इसी दौरान बादल श्रीवास्तव उनसे उलझ गया। बादल ने रिवॉल्वर निकालकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। सूचना पर पहुंचे अभय के पिता कुलदीप गंगवार और होटल का स्टाफ जब बादल के पीछे भागा तो उसने दो और फायर किए। लोग इन गोलियों से बाल-बाल बच गए। आसपास के लोग इस घटना से दहशत में आ गए। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि अभय सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। गोली चलाने में प्रयोग असलहा भी कब्जे में लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
हाथ में रिवाल्वर लहराकर अभय को गाली देता रहा बादल
पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई है। फुटेज में कुछ होटल सड़क के दूसरी तरफ विवाद करते दिख रहे हैं। इसी दौरान अभय सिंह होटल से निकले। वह गाली गलौज होते देख युवकों के पास जाकर उन्हें यहां से हटने के लिए कहते हैं। इस पर एक युवक उलझता ह, तो कुछ साथी बीचबचाव करते हैं। अभय सिंह ने पिता को सूचना देने के लिए फोन करते हुए होटल के सामने आ गए। इस पर दबंग हाथ में रिवाल्वर लेकर सामने खड़ा होकर गाली देने लगा। इसी दौरान तैश में आकर निजी स्कूल की तरफ कुछ कदम दूरी पर गोली चला देता है। इसी दौरान पूर्व विधायक के आते ही वह घर की तरफ भागता है, तो होटल के कर्मचारी उसे दौड़ाते दिख रहे हैं। आरोप है कि भागते हुए भी उसने दो फायर किए थे।
विज्ञापन
पिता के रसूख पर दबंगई करने में माहिर है बादल
फर्रुखाबाद। आरोपी बादल के पिता शरद श्रीवास्तव का सत्ताधारी दल में खासा रसूख है। इससे पहले नवंबर 2025 में पेस्टीसाइज कंपनी के एरिया मैनेजर संजय सिंह तोमर और पत्नी अर्चना पर पिता की लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर चुका है। उस घटना में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद प्राथमिकी तो लिखी, मगर गिरफ्तारी नहीं की थी। लिहाजा कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक का आदेश ले आया। पर पुलिस ने राइफल के लाइसेंस को निरस्त करने के रिपोर्ट भेज दी थी। इससे उसके हौसले और बुलंद हो गए। इसी का नतीजा है कि वह पूर्व विधायक के पुत्र अभय सिंह पर भी फायरिंग करने में पीछे नहीं हटा। (संवाद)