{"_id":"6128db698ebc3e7a191cb039","slug":"up-news-criminal-badan-singh-baddo-had-bought-five-bighas-of-land-from-a-friend-in-bajpur-of-uttrakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोस्त से ठगी का बड़ा राज: सामने आया बद्दो का उत्तराखंड कनेक्शन, जल्द खुलेगा फार्म हाउस का असली सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोस्त से ठगी का बड़ा राज: सामने आया बद्दो का उत्तराखंड कनेक्शन, जल्द खुलेगा फार्म हाउस का असली सच
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुख्यात बदन सिंह बद्दो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो ने उत्तराखंड के बाजपुर निवासी दोस्त से भी ठगी की थी। पुलिस ने बताया कि इसी दोस्त ने बद्दो को पांच बीघा जमीन दी थी। इसमें बद्दो ने अपना फार्म हाउस बनाया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
28 मार्च 2019 को बद्दो पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इसके बाद बद्दो किस-किस से मिला इसका पता लगाने में पुलिस को सवा दो साल लग गए। बद्दो की फरारी में गुरुग्राम की रहने वाली प्रेमिका की भी भूमिका थी। पता चला कि प्रेमिका लखनऊ में बैठे एक सपा नेता के संपर्क में है। उसकी सिफारिश के चलते ही पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड के बाजपुर में रहने वाले सिख समुदाय के जमीदार से बद्दो की गहरी दोस्ती थी। उसने ही बद्दो को बाजपुर में पांच बीघा जमीन दी थी। बद्दो ने उसी जमीन का हवाला देते हुए अपना पासपोर्ट भी बनवाया था। बद्दो ने दोस्त से भी करोड़ों की ठगी की है।
2 of 5
कुख्यात बदन सिंह बद्दो
- फोटो : फाइल
वहीं जांच में पता चला कि बद्दो की भतीजी की शादी उसके दोस्त की रिश्तेदारी में हुई थी। बाद में भतीजी का तलाक हो गया था। इस मामले में भी बद्दो ने कई लाख रुपये लिए थे।
3 of 5
बदन सिंह बद्दो
- फोटो : अमर उजाला
बद्दो की तीन प्रेमिका, फिर जांच शुरू
पुलिस की जांच में सामने आया कि बद्दो की तीन प्रेमिका हैं। इसमें एक गुरुग्राम व दो मेरठ की रहने वाली है। मेरठ वाली प्रेमिका एक ब्यूटी पार्लर चलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेरठ में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते डीजीपी मुकुल गोयल
- फोटो : amar ujala
डीजीपी मुकुल गोयल के मेरठ दौरे के दौरान बद्दो को गिरफ्तार करने की बात कही गई थी। इसके बाद से पुलिस ने उसकी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। अब पुलिस ने तीनों प्रेमिका का रिकॉर्ड खंगाला है।
विज्ञापन
5 of 5
कुख्यात बदन सिंह बद्दो
घर पर काम करने वाली महिला से पूछताछ
बद्दो के घर पर काम करने वाले मायावती नाम की महिला बद्दो के बेटे सिकंदर की देख रेख करती थी। बद्दो की फरारी के बाद सिकंदर ने मायावती को फोन किया था। बताया कि मायावती कई बार बद्दो और सिकंदर के साथ उत्तराखंड भी गई। जहां उनके लिए खाना बनाती थी। मायावती से पुलिस ने काफी पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।