{"_id":"6ac3f47d3b3519f52f02a557","slug":"argument-over-drinking-alcohol-leads-to-knife-attack-on-youth-ballia-news-c-190-1-ana1001-174470-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शराब पीने के मामले में हुई कहासुनी, युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शराब पीने के मामले में हुई कहासुनी, युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन
बलिया। कोतवाली क्षेत्र के बिचलाघाट चौकी के पास रविवार को शराब पीने को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।
हमले में बेदुआ मोहल्ला निवासी वीरेंद्र साहनी (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।
बिचलाघाट चौकी क्षेत्र में कुछ लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान जेपी साहनी ने वीरेंद्र साहनी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र के शरीर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे और घायल को अस्पताल ले गए।
घायल की पुत्री काजल कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने जेपी साहनी, राजीव, नीरज, एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों के साथ ही हमले में इस्तेमाल चाकू और घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।