{"_id":"6ac3f49e6dde514564048dd8","slug":"speeding-pickup-hits-motorcycle-youth-dies-ballia-news-c-190-1-bal1001-174448-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा चट्टी पर शनिवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार धनंजय कुमार सिंह (35) की मौत हो गई। पीछे बैठा उसका सहयोगी बिजू खरवार (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
नगरा के प्रभारी एसओ प्रभाकर शुक्ल ने बताया कि डिहवा निवासी धनंजय कुमार सिंह (35) अपने सहयोगी बिजू खरवार (45) को बाइक पर बैठाकर डिहवा चट्टी की ओर जा रहे थे। चट्टी पर कंपोजिट शराब की दुकान के सामने पहुंचने पर धनंजय ने बाइक को अचानक बाएं से दाएं तरफ मोड़ा। इसी दौरान नगरा की ओर से सिकंदरपुर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में धनंजय कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे बिजू खरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने धनंजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। धनंजय के आठ वर्षीय पुत्री और पांच वर्षीय पुत्र हैं। पिता रमाकांत सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पिकअप चालक और वाहन की तलाश में जुटी है।
नगरा के प्रभारी एसओ ने बताया कि इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। वाहन लेकर चालक भाग गया है। नंबर का पता लगाया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बलिया-बांसडीह मार्ग पर स्कॉर्पियो खाई में गिरी, दो घायल
बांसडीह रोड। बलिया बांसडीह मार्ग पर बभनौली गांव के पास रविवार देर शाम एक स्कॉर्पियो खाई में गिर गई। इसमें सवार दो लोग चोटिल हो गए। स्कॉर्पियो बांसडीह से बलिया की ओर जा रही थी। सामने अचानक चार-पांच आवारा कुत्ते और एक बाइक आ गई। चालक ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। आसपास के लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद