फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nilgai leaps onto e-rickshaw; driver dies

Deoria News: ई-रिक्शा पर कूदी नीलगाय, चालक की मौत

Tue, 06 Oct 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 06 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Nilgai leaps onto e-rickshaw; driver dies
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के देवरिया-करौंदी मार्ग पर लाहिलपार के पास रविवार देर शाम अचानक नीलगाय के ई-रिक्शा पर कूदने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान खामपार थाना क्षेत्र के भट्ठी पिपरा उत्तर पट्टी निवासी विनोद कुशवाहा (25) पुत्र रमाकांत कुशवाहा के रूप में हुई। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया गया कि रविवार को वह देवरिया में सवारी उतारने के बाद कुछ सामान लेकर ई-रिक्शा से भोरे, बिहार जा रहा था। वहां से उसे अपने घर लौटना था।
विज्ञापन

लाहिलपार के पास पहुंचते ही अचानक एक नीलगाय ई-रिक्शा पर कूद गई। इससे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed