फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Young man set out in search of work... met his death

Mathura News: काम की तलाश में निकला युवक... मिली माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Young man set out in search of work... met his death
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मथुरा। बाजना से परिवार का भरण पाेषण करने के लिए काम की तलाश में निकले युवक को दोस्त ने ही माैत दे दी। परिजन ने आरोप लगाया है कि युवक का पहले लिंग परिवर्तन कराया गया, उसे किन्नर समाज में शामिल कर उससे शादी कर ली। बाद में आरोपी के दूसरी शादी करने और किन्नरों का नायक गुरु बनने के बाद अर्जित की संपत्ति के लिए जान से मार दिया। अब मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
थाना नौहझील के बाजना निवासी शिकायतकर्ता ने एसपी क्राइम को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनका शादीशुदा बेटा वर्ष 2015 में अपने बेटे की अच्छी परवरिश के लिए काम की तलाश में वृंदावन आया था। यहां उसकी मुलाकात वृंदावन निवासी युवक से हुई। आरोप है कि दोस्ती धीरे-धीरे ऐसी नजदीकी में बदली कि युवक उसी के साथ रहने लगा।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि वर्ष 2018 में युवक की मां की मौत के बाद उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन परिजन को उससे मिलने नहीं दिया गया। बाद में परिजन को कथित रूप से पता चला कि युवक का लिंग परिवर्तन करवाने के बाद नाम बदलकर किन्नर समाज में शामिल कर दिया। किन्नरों का नायक गुरु बनने से उसकी अच्छी कमाई होने लगी। इसपर आरोपी ने उससे शादी कर ली और उसके पैसे भी अपने पास रखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दाैरान आरोपी के वर्ष 2022 में दूसरी शादी करने से दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। आरोपी ने उसकी अर्जित संपत्ति को हड़पने की कोशिश की और बैंक खाते से रकम भी निकाल ली। आरोप है कि 7 सितंबर 2026 को धन-संपत्ति देने का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की गई। इससे उसकी उसकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार से पहले शव को स्नान कराने के दौरान रिश्तेदारों ने शरीर पर चोट के निशान देखे। विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करा दिया गया।

शिकायतकर्ता ने आरोपी पर लिंग परिवर्तन के नाम पर कथित गिरोह चलाने के भी गंभीर आरोप लगाते हुए आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, फरीदाबाद व दिल्ली तक नेटवर्क की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed