{"_id":"6ac3f443632b492a860544a7","slug":"youth-assaulted-near-harijan-chaupal-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81872-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हरिजन चौपाल के पास युवक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हरिजन चौपाल के पास युवक से मारपीट
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सोतई गांव में रविवार सुबह हरिजन चौपाल के पास युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के चाचा ओमप्रकाश की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने पुष्पेंद्र, बहादुर, संदीप, प्रदीप, कपिल, श्यामू, केतन, धर्मेंद्र और चंद्रपाल समेत तीन-चार अन्य लोगों पर हमला करने और जान से मारने की धमकी की प्राथमिकी दर्ज की है।
ओमप्रकाश अपने भाई तेजपाल के साथ रविवार सुबह भडपुरा रोड स्थित खेतों की ओर जा रहे थे। हरिजन चौपाल के पास नाई की दुकान से शोर सुनाई देने पर दोनों वहां पहुंचे। आरोप है कि मौके पर पुष्पेंद्र, बहादुर और संदीप के हाथ में कुल्हाड़ी, प्रदीप और कपिल के पास फरसा, श्यामू के हाथ में कुल्हाड़ी और केतन के हाथ में तलवार थी। सभी आरोपी उनके भतीजे नवीन के साथ मारपीट कर रहे थे। ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र और चंद्रपाल से उनका राजनीतिक विवाद चल रहा है। आरोप है कि इससे पहले भी दोनों ने उन्हें और नवीन को झूठे मामले में फंसाया था, जिसमें अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद