फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल मां का कबूलनामा: बोली-सपने में मां ने मांगी भेंट और मैंने दे दी..., इकलाैते लाल की क्रूरता से की हत्या

Thu, 13 Jun 2024 11:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Jun 2024 11:27 AM IST
विज्ञापन
Confession of the killer mother: Said-Mata asked for a gift in the dream and I gave my son
आरोपी मां व मृतक बेटे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना में एक महिला ने अपने चार वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी थी। पूछताछ में बताई उसकी कहानी से हर कोई हैरान है। शुरुआती पूछताछ में महिला ने कहा था कि मां ने सपने में आकर बेटे की भेंट मांगी और उसने दे दी। वहीं, मनोरोग विशेषज्ञ चिकित्सक इस घटना को सुनकर महिला को साइकोसिस होने की आशंका जता रहे हैं।

Confession of the killer mother: Said-Mata asked for a gift in the dream and I gave my son
बिजनाैर में मां ने की बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

महिला ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया, जब घर में वह और उसका चार वर्षीय बेटा हर्ष उर्फ कल्लू घर में था। बालक के पिता खेत पर गए थे। घटना से पहले बालक को उसके दादा ने पॉपकॉर्न दिलाया था। जिसे लेकर वह घर गया था। इस दौरान ही मां आदेश ने बेटे हर्ष उर्फ कल्लू के गले पर फावड़ा चलाया। हालांकि गर्दन पूरी तरह से नहीं कटी थी, लेकिन गहरा घाव बन गया था।
 
Confession of the killer mother: Said-Mata asked for a gift in the dream and I gave my son
बिजनाैर में मां ने की बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उसने बच्चे को लहूलुहान हालत में लकड़ियां रखकर उसे जिंदा ही जलाने का प्रयास किया। इसी बीच उसका पिता घर लौटा तो उसने बालक के बारे में पूछा। वह पशुशाला के पास धुआं उठता देखकर वहां पहुंचा तो उसका बेटा लकड़ियों में जल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Confession of the killer mother: Said-Mata asked for a gift in the dream and I gave my son
बिजनाैर में मां ने की बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बच्चे की सांस चलती देख वह उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गया। रास्ते में बालक ने दो हिचकियां लीं। इसके बाद चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। महिला कुछ भी बोल नहीं बोली। हालांकि महिला ने पुलिस पुछताछ में बताया कि उसके पास मां आई थी। जिसने कहा कि उसके बेटे को हम अपने साथ ले जाएंगे। मार कर दे दे और उसने बेटे को दे दिया।

विज्ञापन
Confession of the killer mother: Said-Mata asked for a gift in the dream and I gave my son
बिजनाैर में मां ने की बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मृतक के पिता कपिल ने बताया कि सुबह वह ठीक थी। घर में दाल बनी रखी थी, आटा गुंथा हुआ था, लेकिन यह समझ में नहीं आ रहा था कि आखिरकार उसने यह खौफनाक कदम क्याें उठाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed