Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sisters applied an auspicious *tilak* on their brothers and prayed for their long life.

Bijnor News: बहनों ने भाइयों को लगाया मंगल तिलक, मांगी लंबी उम्र की दुआ

Thu, 12 Nov 2026 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sisters applied an auspicious *tilak* on their brothers and prayed for their long life.
- सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं
विज्ञापन

- भैया दूज पर बाजार में खूब हुई मिठाइयों की बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/धामपुर/नजीबाबाद। जिलेभर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली और चावल का तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। इसके बाद भाइयों को मिठाई खिलाकर उनकी आरती उतारी। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर हर परिस्थिति में साथ निभाने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।
धामपुर, शेरकोट, हल्दौर, बिसाठ, नवादा, मुकरंदपुर, फरीदपुर सधीरन, नसीरपुर नैन सिंह, लाड़नपुर, गोवर्धनपुर नंगली और नांगलजट समेत जिले के विभिन्न नगरों और गांवों में पर्व की धूम रही। अफजलगढ़, रेहड़, कासमपुरगढ़ी, कादराबाद, भूतपुरी, आलमपुर गावड़ी और बादीगढ़ में भी बहनों ने परंपरा के अनुसार भाइयों को तिलक किया। इस दौरान भाइयों ने बहनों को साड़ी, कपड़े, नकदी और आभूषण सहित विभिन्न उपहार दिए।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बहनों और भाइयों के एक-दूसरे के घर पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। कई लोग दोपहिया और चारपहिया वाहनों से रिश्तेदारों के यहां पर्व मनाने पहुंचे। सड़कों पर दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रही। नगीना नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाई दूज का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। घरों में पूजा-अर्चना और तिलक की रस्म के बाद भाई-बहनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। पूरे दिन क्षेत्र में पर्व की रौनक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बाजारों में रही खूब चहल-पहल
नजीबाबाद के कल्लूगंज, चौक बाजार, सुराही बाजार, रेलवे स्टेशन मार्ग, सीकेआई चौराहा और रायपुर चौराहा स्थित बाजारों में विशेष रौनक रही। मिठाई, फल और उपहार की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने त्योहार के लिए जमकर खरीदारी की। वहीं, बस स्टैंड और मुख्य मार्गों पर भी दिनभर भीड़भाड़ रही। रोडवेज बसों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की खासी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed