Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lok Sabha figures will determine the faces for the Legislative Assembly elections.

Bijnor News: लोकसभा के आंकड़े विधानसभा में तय करेंगे चेहरे

Wed, 11 Nov 2026 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha figures will determine the faces for the Legislative Assembly elections.
- भाजपा लोकसभा 2024 में जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर रही थी
विज्ञापन

- पांच विधानसभा में आसपा और तीन में रही थी सपा आगे
- भाजपा की निगाह में ये आंकड़े, आसपा की मौजूदगी महत्वपूर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में भाजपा के चार विधायक हैं। इसके बावजूद लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा आठों विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर रही थी। अब आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के टिकट तय करने में यह आंकड़े भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाजपा के सर्वे में इन आंकड़ों और आसपा की मौजूदगी पर भी मंथन हो रहा है।
जिले में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। वहीं तीन लोकसभा क्षेत्रों का संबंध जिले से है। बिजनौर लोकसभा के अंतर्गत बिजनौर और चांदपुर विधानसभा क्षेत्र आते हैं जबकि नगीना लोकसभा में नगीना, नजीबाबाद, धामपुर, नूरपुर, नहटौर विस क्षेत्र शामिल हैं। बढ़ापुर विधानसभा मुरादाबाद लोकसभा के अंतर्गत है। वर्तमान में बिजनौर, नहटौर, धामपुर और बढ़ापुर में भाजपा के विधायक हैं, जिनमें बढ़ापुर को छोड़ दें तो पिछली बार बाकी तीन पर भाजपा के विधायक दो हजार से कम अंतर से जीते थे। नजीबाबाद, नगीना, नूरपुर और चांदपुर पर सपा के विधायक हैं।
विज्ञापन

इस बार भाजपा प्रत्याशियों के चेहरे तय करने में संगठन स्तर पर सर्वे भी करा रही है। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो यह सर्वे अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस सर्वे में केवल पिछले विधानसभा चुनाव की हार-जीत ही नहीं देखी जा रही, बल्कि 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में विधानसभावार भाजपा को मिले वोटों के आंकड़े भी देखे जा रहे हैं। इन सभी को देखकर ही टिकट तय होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि कुछ नए चेहरों पर भी भाजपा इस बार दांव लगा सकती है। आजाद समाज पार्टी ने नगीना लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली पांचों विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा वोट हासिल किए थे। अब पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने सपा और कांग्रेस से गठबंधन को लेकर बयान दिया है। यदि तीनों का गठबंधन हो जाता है तो स्थिति और मजबूत हो सकती है। ऐसे में भाजपा को इन पांचों सीटों पर और ज्यादा संघर्ष करना पड़ सकता है।

-- लोकसभा चुनाव में यह रहा था पार्टियों का प्रदर्शन
विधानसभा- रालोद/भाजपा सपा - बसपा- आसपा
बिजनौर - 88438 89429- 41958 ---
चांदपुर- 78075- 88691- 29149 ---
नजीबाबाद- 68943 39318- 3569- 102541
नगीना- 68880- 26481- 3095- 112518
धामपुर- 73,680- 15363- 2059- 90518
नहटौर- 72520- 7732- 2574- 103544
नूरपुर- 75728- 13210- 1915- 102691
बढ़ापुर- 99450- 103426 ---
------
वर्जन
पार्टी के सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। मजबूती से चुनाव लड़ाया जाएगा। दावेदार भी अपनी तैयारी कर रहे हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से जो निर्देश मिल रहे हैं, उसके अनुसार कार्य किए जा रहे हैं। -भूपेंद्र सिंह बॉबी, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed