फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार से शुरू, दर्द पर खत्म हुई कहानी: बीमारी से लड़ा लेकिन हालात से हार गया BSF का जवान, बेटे संग दी जान

Mon, 25 Aug 2025 03:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 25 Aug 2025 03:27 PM IST
सार

बिजनौर के नजीबाबाद के बीएसएफ जवान राहुल और पत्नी मनीषा की प्रेम कहानी ढाई साल में ही त्रासदी में बदल गई। मनीषा ने 19 अगस्त को बैराज से छलांग लगाई और 24 अगस्त को राहुल ने भी डेढ़ साल के बेटे संग गंगा में कूदकर जान दे दी। जीबीएस बीमारी से उबर रहे राहुल हालातों से हार गए।

विज्ञापन
BSF jawan jumps into Ganga with son after wife, family shattered in Bijnor
बेटे के साथ दंपती - फोटो : अमर उजाला

सीमा सुरक्षा बल (BSF) में वायरलेस ऑपरेटर के पद पर तैनात 31 वर्षीय राहुल और उनकी पत्नी मनीषा की प्रेम कहानी का अंत दर्दनाक रहा। 19 अगस्त को पत्नी मनीषा ने बिजनौर बैराज के गेट नंबर-17 से गंगा में छलांग लगाई थी। ठीक चार दिन बाद 24 अगस्त को राहुल भी अपने डेढ़ साल के बेटे प्रणव को लेकर उसी गेट नंबर-17 से गंगा में कूद गया। घटना से पूरा परिवार मातम में डूब गया है।



यह भी पढ़ें: ममता, मोहब्बतऔर मनमुटाव: पांच साल में मिला प्यार, ढाई साल में उजड़ा परिवार, प्रेम विवाह का खौफनाक अंत

BSF jawan jumps into Ganga with son after wife, family shattered in Bijnor
BSF जवान सुसाइड, बेटे संग किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

एक शादी से शुरू हुई मुलाकात ने पांच साल बाद प्रेम विवाह की मंजिल पाई, मगर ढाई साल में ही पूरा परिवार बिखर गया। बीएसएफ में वायरलेस ऑपरेटर के पद पर तैनात 31 वर्षीय राहुल और उसकी पत्नी मनीषा की जिंदगी की जंग गंगा में छलांग लगाकर थम गई। राहुल के साथ डेढ़ साल का मासूम बेटा प्रणव भी गंगा की लहरों में समा गया।

19 अगस्त को पत्नी मनीषा ने बैराज के गेट नंबर-17 से छलांग लगाई थी। चार दिन तक तलाश चलती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे राहुल भी अपने मासूम बेटे को लेकर उसी गेट नंबर-17 से गंगा में कूद गया।

 

BSF jawan jumps into Ganga with son after wife, family shattered in Bijnor
BSF जवान सुसाइड, बेटे संग किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

बीमारी से जूझा, मगर हालात से हार गया
परिवार के लोगों का कहना है कि छह महीने पहले राहुल को जीबीएस (गुइलेन-बैरे सिंड्रोम) जैसी गंभीर बीमारी ने घेर लिया था। शुरुआत में इसे लकवा समझा गया। हालत इतनी खराब थी कि वह पानी का गिलास भी हाथ से नहीं पकड़ पाता था। लगातार इलाज के बाद उसकी सेहत में सुधार हुआ और वह धीरे-धीरे सामान्य जिंदगी की ओर लौट रहा था। मगर पत्नी के वियोग और घरेलू कलह ने उसे अंदर से तोड़ दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
BSF jawan jumps into Ganga with son after wife, family shattered in Bijnor
BSF जवान सुसाइड, बेटे संग किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

मासूम भी बीमारी से लड़ा
राहुल और मनीषा का प्रेम विवाह फरवरी 2023 में हुआ था। दोनों ने परिवार की रजामंदी से सात फेरे लिए थे। शादी के डेढ़ साल बाद बेटे प्रणव का जन्म हुआ, मगर जन्म के साथ ही वह क्लब फुट (पांव का टेढ़ा होना) की बीमारी से जूझने लगा। मां-बाप ने लगातार इलाज कराया और धीरे-धीरे प्रणव चलने भी लगा था। मगर किस्मत को शायद यह मंजूर नहीं था।

विज्ञापन
BSF jawan jumps into Ganga with son after wife, family shattered in Bijnor
BSF जवान सुसाइड, बेटे संग किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

एक ही गेट, एक ही समय
संयोग देखिए कि मनीषा ने 19 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे गेट नंबर-17 से छलांग लगाई थी और ठीक चार दिन बाद 23 अगस्त को राहुल ने भी बेटे के साथ उसी गेट नंबर-17 से और लगभग उसी समय गंगा में छलांग लगा दी। इस घटना ने परिवार के साथ पूरे इलाके को दहला दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed