फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ममता, मोहब्बत और मनमुटाव: पांच साल में मिला प्यार, ढाई साल में उजड़ा परिवार, प्रेम विवाह का खौफनाक अंत

Mon, 25 Aug 2025 02:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 25 Aug 2025 02:13 PM IST
सार

बिजनौर बैराज पर पांच दिन में पति-पत्नी और डेढ़ साल के बेटे ने गंगा में छलांग लगा दी। बीएसएफ जवान राहुल ने पत्नी के कूदने से आहत होकर बेटे संग खुद गंगा में छलांग लगा दी। प्रेम विवाह से शुरू हुआ रिश्ता ढाई साल में बिखर गया और अब दोनों के परिवार मातम में डूबे हैं।

विज्ञापन
BSF Jawan, Wife and Son Jumped into Ganga in Bijnor, Family in Mourning
पत्नी और बेटे के साथ जवान - फोटो : अमर उजाला

एक शादी में हुई मुलाकात ने राहुल और मनीषा को जीवनसाथी बना दिया। पांच साल तक चले प्रेम संबंध के बाद 2023 में दोनों ने विवाह कर लिया। लेकिन शादी के ढाई साल बाद ही ऐसा मनमुटाव हुआ कि दोनों की जिंदगी खत्म हो गई।



यह भी पढ़ें: Meerut: 'फिल्म देखने चलें… तुम्हें तीन साल से चाहता हूं!- छात्रा से बोला अधेड़, बीच सड़क पर भीड़ ने की धुनाई

BSF Jawan, Wife and Son Jumped into Ganga in Bijnor, Family in Mourning
पत्नी और बेटे के साथ जवान - फोटो : अमर उजाला

19 अगस्त को मनीषा बिजनौर बैराज के गेट नंबर-17 से गंगा में छलांग लगा दी। इसके ठीक चार दिन बाद 24 अगस्त को बीएसएफ जवान राहुल भी अपने डेढ़ साल के बेटे प्रणव को लेकर उसी गेट से गंगा में कूद गया। दोनों की तलाश में गोताखोर लगातार जुटे हुए हैं।


 
BSF Jawan, Wife and Son Jumped into Ganga in Bijnor, Family in Mourning
पत्नी और बेटे के साथ जवान - फोटो : अमर उजाला

परिवार का दर्द, मां का बुरा हाल
राहुल की मां धर्मवती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि पुत्र, पोते और पुत्रवधू के जाने से सब कुछ उजड़ गया। भाई गोपाल ने बताया कि मनीषा के छलांग लगाने के बाद से ही राहुल लगातार बैराज पर जाता रहता और वहां बैठकर रोता रहता। लेकिन जब ससुराल वालों ने उत्पीड़न की तहरीर दी, तो वह और टूट गया। आखिरकार उसने भी बेटे संग गंगा को अपनी मंजिल बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSF Jawan, Wife and Son Jumped into Ganga in Bijnor, Family in Mourning
मौके से मिली राहुल की चप्पलें - फोटो : अमर उजाला

2018 में मुलाकात, 2023 में विवाह
राहुल की मुलाकात 2018 में मनीषा से एक शादी में हुई थी। दोनों का प्रेम विवाह 2023 में हुआ। परिजन पहले राजी नहीं थे, मगर बाद में सहमत हो गए। शादी के बाद कुछ समय तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे खटास बढ़ती गई।

विज्ञापन
BSF Jawan, Wife and Son Jumped into Ganga in Bijnor, Family in Mourning
जन्माष्टमी पर बेटे के साथ राहुल - फोटो : अमर उजाला
मायके का आखिरी सफर
मनीषा छलांग से एक दिन पहले अपने मायके के बरखंडी शिव मंदिर गई थी। वहां उसने प्रसाद चढ़ाया और मां से मुलाकात की। मां ने राहुल से घर चलने की बात कही, लेकिन उसने मना कर दिया। बताया गया कि राहुल करीब डेढ़ साल से अपनी ससुराल नहीं गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed