फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bijnor: कुट्टू का आटा खाकर बीमार लोगों की संख्या 350 पार, ऐसे करें ताजा कुट्टू के आटे की पहचान, विकल्प जानें

Fri, 04 Oct 2024 08:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 04 Oct 2024 08:20 PM IST
सार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने चांदपुर में जगह जगह छापामारी करते हुए नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं, आटा चक्की और दो दुकानों को सील कर दिया गया। इसके विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Bijnor: The number of people falling ill after eating buckwheat flour crossed 350
बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद से कुट्टू का दाना खरीदकर लाया गया, चांदपुर में पीसकर आटा बनाया और लोगों को बेच दिया। चांदपुर तहसील मुख्यालय समेत कई गांवों में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने पर करीब 350 लोगों की हालत बिगड़ी गई। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की नींद टूटी। चांदपुर में जगह जगह छापामारी करते हुए नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं, आटा चक्की और दो दुकानों को सील कर दिया गया।

 
Bijnor: The number of people falling ill after eating buckwheat flour crossed 350
जिला अस्पताल में एक बेड पर मां और दो बच्चे मिलकर कुल तीन मरीज। - फोटो : अमर उजाला
सीएफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि चांदपुर की शिव ट्रेडिंग कंपनी ने मुकेश जिंदल के जरिए ढ़ाई क्विंटल कुट्टू के बीज गाजियाबाद से खरीदे। इसके बाद चांदपुर में चक्की पर पीसकर किराना की दुकानों पर बेच दिया गया। अब इसे खाने के बाद करीब 350 लोग अस्पताल तक पहुंच गए। बड़ी संख्या में लोगों के अस्पताल में भर्ती हो जाने पर प्रशासन में हड़कंप मचा। आनन फानन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सक्रिय हुआ। टीम ने चांदपुर पहुंचकर जांच की। चांदपुर में धर्मपाल किराना स्टोर, किशनलाल भाटिया और अरोड़ा किराना स्टोर से नमूने लिए। दो अन्य दुकानें बंद मिलीं। टीम ने कुट्टे के आटे के साथ साथ घी, सरसों के तेल के नमूने भी लिए। उधर, चक्की सहित तीन दुकानों को सील कर दिया गया है।
 
Bijnor: The number of people falling ill after eating buckwheat flour crossed 350
जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही थी। - फोटो : अमर उजाला
कुट्टू दाने को सुरक्षित रखने के लिए लगाया होगा केमिकल
कुट्टू का दाना केवल छह महीने तक ही सही रहता है। इसके बाद खराब होने लगता है। ऐसे में आशंका है कि कुट्टा दाना सुरक्षित रखने के लिए किसी केमिकल का इस्तेमाल किया गया होगा। अब हो सकता है कि बिना धुलाई किए ही उसे पीस दिया हो। उधर, कुट्टू का आटा केवल तीन महीने तक ही खाने योग्य रहता है। इसके बाद फंगस लग जाती है, तो बेकार हो जाता है।

ऐसे करें ताजा या बासी आटे की पहचान
बाजार में मिलने वाले कुट्टू का आटा बासी है या ताजा है, इसकी पहचान उसके रंग से की जाती है। ताजा कुट्टू के आटे का रंग गहरा भूरा होता है। अगर कुट्टू के आटे में किसी तरह की मिलावट की गई या वह खराब हो जाता है तो उसका रंग बदल जाता है। मिलावट या खराब कुट्टू के आटे का रंग ग्रे या हल्का हरा नजर आने लगता है। साथ ही बासी कुट्टू का आटा गूंथने हुए बिखरने भी लगता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor: The number of people falling ill after eating buckwheat flour crossed 350
हल्दौर में कुट्टू का आटा खाने से बीमार महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
मरीजों का हाल जानने पहुंचे नगीना सांसद
कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से बीमार हुए मरीजों का हाल जानने के लिए नगीना सांसद चंद्रशेखर मेडिकल अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने भर्ती मरीजों से पूरी जानकारी की। वहीं एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज होते देख उन्होंने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए। अस्पताल को लेकर उन्होंने डीएम से भी मामले की शिकायत की है। कहा कि इतने बड़े पैमाने पर कुट्टू का आटा खाने से लोगों की हालत बिगड़ी है। अगर त्योहार से पहले सही से जांच हो जाती तो लोगों की हालत नहीं बिगड़ती। प्रशासन की घोर लापरवाही है।

सवई के चावल, सिंघाड़े की कचरी हो सकते हैं कुट्टू का विकल्प
महाभारत कालीन देवी मंदिर के पुजारी ललित मोहन पॉथरी ने कहा कि श्रद्धालु उपवास में सवई के चावलों की खीर, सिंघाड़े का आटा, सिंघाड़े की कचरी, आलू आदि का खाने में प्रयोग कर सकते हैं। यदि लोग कुट्टू के आटे के बने पकवान खाकर बीमार पड़ रहे हैं तो इसके विकल्प मौजूद हैं।
 
विज्ञापन
Bijnor: The number of people falling ill after eating buckwheat flour crossed 350
छापामारी होने पर बाजार बंद कर विरोध जताते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
कुट्टू का आटा बेचने वाले पांच दुकानदार-व्यापारी हिरासत में लिए
चांदपुर क्षेत्र में प्रशासन ने तीन दुकान और एक आटा चक्की पर छापामारी कर पांच दुकानदारों को हिरासत में लिया है। व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने पहुंचकर दुकानदारों को छोड़ने की मांग की। उपजिलाधिकारी विजय शंकर के अनुसार सीएचसी स्याऊ सहित अनेक अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों की संख्या 350 के पार हो गई है।

ये बोले डीएम
रात में ही टीमों का गठन कर दिया गया था। कुट्टू के आटे का नमूना भी भरवाया गया है। जांच कराई जा रह है कि उसमें क्या गड़बड़ी थी। जो लोग बीमार पड़े हैं, उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई गई है। - अंकित कुमार अग्रवाल, डीएम

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed