सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के सामान्य निकाय गठन के लिए जोर आजमाइश जारी है। मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में चुनाव के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया। मेरठ जनपद की पांच गन्ना समितियों के डेलीगेट का चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। गन्ना समिति सदस्य चुनाव में अपना वोट डालेंगे। डेलीगेट पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में से किसी का चुनाव चिह्न शेर तो किसी को घोड़ा और ऊंट मिला है। कुल 32 चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं।
मेरठ में निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि पांच समितियों के 135 गांवों के 270 डेलीगेट पदों के लिए चुनाव होना है। बाकी डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनकी विधिवत घोषणा गुरुवार को कर दी जाएगी। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की प्रबंध कमेटी गठन के लिए चुनाव चल रहा है। गत 23 सितंबर से सामान्य निकाय गठन हेतु डेलीगेट चुनाव की प्रक्रिया चल रही है।
2 of 8
गन्ना समीति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
शामली जिले की तीनों गन्ना सहकारी समितियों में आज मतदान हो रहा है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले में पांच मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। तीनों समितियों पर लगभग 68 हजार मतदाता 936 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
3 of 8
गन्ना समीति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में चंद्रौली गांव के बूथ पर पिछले तीन घंटे में नहीं पड़ा एक भी वोट
बेहट में सहकारी गन्ना विकास समिति बेहट में डेलीगेट के चुनाव के लिए सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। निर्वाचन क्षेत्र कलालहटी-1 बूथ गांव चंद्रौली पर अभी तक एक भी वोट नहीं डाला गया। बाकी बूथों पर मतदान धीरे-धीरे चल रहा है। समिति के 17 गांवों के 30 डेलीगेट पदों के लिए चुनाव हो रहा है। 62 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। कुल 1801 मतदाता हैं।
4 of 8
गन्ना समीति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में आज गन्ना डेलीगेट पद के 584 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। जिले की चारों गन्ना समितियाें में 45072 मतदाता 303 पदों के लिए मतदान करेंगे।
5 of 8
गन्ना समीति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जिले की नौ गन्ना समितियों में डेलीगेट पद के लिए मतदान जारी है। प्रबंध समिति में अपना अपना प्रतिनिधि भेजने के लिए गन्ना किसान मतदान कर रहे हैं। युवा किसानों से लेकर बुजुर्गो में भी मतदान को लेकर उत्साह नजर आया।