फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: आदित्य राणा के सरेंडर की उड़ी अफवाह, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप, ढाई लाख का इनामी है कुख्यात

Mon, 23 Jan 2023 07:42 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Jan 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: Rumors of criminal Aditya Rana surrendering in court and police officers have alert
बदमाश आदित्य राणा - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में ढाई लाख के इनामी कुख्यात आदित्य राणा के कोर्ट में सरेंडर होने की दिनभर अफवाह उड़ती रही। हालांकि आदित्य ने सरेंडर तो नहीं किया, लेकिन पुलिस की कोर्ट के आसपास मजबूत घेराबंदी रही। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। खासकर गाड़ियों पर पैनी नजर रखते हुए चेकिंग की गई।



सोमवार को सुबह से ही सीओ सिटी अनिल कुमार की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने जजी परिसर की घेराबंदी कर ली थी। अधिवक्ताओं की गाड़ियों की खिड़की खुलवाकर सघन तलाशी ली गई। वहीं कोर्ट में आने वाले वादकारियों और अन्य लोगों की भी चेकिंग हुई। दिनभर जजी परिसर में पुलिस की गतिविधियां बनी रहीं। उधर, यह भी अफवाह उड़ती रही कि कुख्यात आदित्य राणा कोर्ट में सरेंडर कर सकता है।

Bijnor: Rumors of criminal Aditya Rana surrendering in court and police officers have alert
आदित्य राणा। - फोटो : amar ujala

बता दें कि पिछले साल 24 अगस्त को स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव राणा नंगला का रहने वाला बदमाशा आदित्य राणा शाहजहांपुर में पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। आदित्य राणा को उस दिन बिजनौर कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। पेशी से लौटते वक्त वह एक ढाबे पर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था। जिसके फरार होने के बाद ढाई लाख का इनाम भी रखा गया।

Bijnor: Rumors of criminal Aditya Rana surrendering in court and police officers have alert
आदित्य राणा के गांव में सन्नाटा और फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala

आदित्य पर अलग-अलग थानों में 41 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी फरारी के बाद से उन लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई, जिन्हें आदित्य से खतरा बना हुआ है। अभी तक आदित्य को पुलिस की कई टीमें तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor: Rumors of criminal Aditya Rana surrendering in court and police officers have alert
आदित्य राणा के पोस्टर चस्पा हुए। - फोटो : amar ujala

अब सोमवार को अफवाह उड़ी कि बिजनौर कोर्ट में आदित्य सरेंडर कर सकता है, लेकिन शाम ढलने तक आदित्य कोर्ट नहीं पहुंचा। हालांकि पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। यूं तो पुलिस अफसर इस चेकिंग को कोर्ट की सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग किए जाने का दावा कर रहे हैं। फिर भी कहीं ना कहीं आदित्य के सरेंडर की सूचना से पुलिस के अलर्ट रहने से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Bijnor: Rumors of criminal Aditya Rana surrendering in court and police officers have alert
आदित्य राणा। - फोटो : amar ujala

समय-समय पर कोर्ट परिसर में चेकिंग की जाती है। सोमवार को भी कोर्ट की सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग की गई थी। बार संघ का चुनाव भी है। इन्हीं तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए चेकिंग की गई। आदित्य के सरेंडर की अफवाह भी उड़ती रही। - अनिल कुमार, सीओ सिटी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed