{"_id":"63ca59cbb9f66c222f166756","slug":"a-woman-killed-her-son-varun-due-to-love-affair-in-bijnor-district-2023-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: बच्चे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, मां ने ही कलेजे के टुकड़े को उतारा था मौत के घाट,प्रेमी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: बच्चे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, मां ने ही कलेजे के टुकड़े को उतारा था मौत के घाट,प्रेमी भी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 20 Jan 2023 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिजनौर जनपद में पुलिस ने शुक्रवार को बच्चे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया। खुलासा हुआ कि कलयुगी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए वरुण हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
दरअसल, बच्चे ने अपनी मां को रिश्ते के चाचा के संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। अनैतिक संबंधों को छुपाए रखने के लिए मां ने ही प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को मार डाला था।
2 of 6
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
वहीं शुक्रवार को एसपी देहात राम अर्ज और सीओ चांदपुर सुनीता दहिया ने प्रेस वार्ता कर 10 वर्षीय बच्चे वरुण की हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को वरुण के मामा उमेश कुमार ने उसके गांव में कहीं खेलते-खेलते बच्चे के लापता होने की सूचना चांदपुर पुलिस को दी थी।
3 of 6
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
अगले ही दिन 17 जनवरी को शाम पांच बजे वरुण पुत्र ओमपाल निवासी जाफरपुर का शव गांव के पास ही जंगल से बरामद हुआ था। बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने तफ्तीश करते हुए हत्यारोपी बच्चे की मां मुन्नी पत्नी ओमपाल और मुन्नी के प्रेमी पिंकू सैनी पुत्र चुन्नी निवासी जफरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन दोनों का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि 16 जनवरी को उसका पति कहीं बाहर गया तो टिंकू सैनी घर आ गया। इसी दौरान गांव में कहीं खेल रहा वरुण भी करीब 4:30 बजे घर लौटा तो उसने अपनी मां को रिश्ते के चाचा टिंकू के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिस पर दोनों को अनैतिक संबंधों के भेद खुल जाने का डर हुआ। इसी के चलते गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।