फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी के बुलडोजर से अपराधियों की शामत: अब बिजनौर में हुई बड़ी कार्रवाई, ढहाया हत्यारोपी का मकान, ये था मामला

Thu, 07 Apr 2022 11:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Apr 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bijnor ration dealer murder case: Police demolished illegal construction of killer by JCB see photos
बिजनौर में हत्यारोपी के अवैध निर्माण को ढहाया। - फोटो : amar ujala

बिजनौर जनपद के गांव स्वाहेड़ी में राशन डीलर के हत्यारोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया। ग्राम समाज की तीन बीघा जमीन पर कब्जा कर बनाए गए घेर की दीवारों को बुलडोजर से गिरा दिया गया। जमीन को कब्जा मुक्त कराते हुए ग्राम पंचायत के हवाले कर दिया गया है। प्रशासन और पुलिस के अफसरों की मौजूदगी में अवैध निर्माण को हटाया गया। 



गुरुवार को शहर कोतवाली के गांव स्वाहेड़ी में एसडीएम विक्रमादित्य सिंह मलिक और सीओ सिटी भारी पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन की टीम ने करीब तीन बीघा जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटा दिया। करीब तीन बीघा ग्राम समाज की जमीन पर रामबहादुर और बेटों ने कब्जा करते हुए घेर बना लिया था।

Bijnor ration dealer murder case: Police demolished illegal construction of killer by JCB see photos
बुलडोजर से अवैध निर्माण को ढहाया। - फोटो : amar ujala

आरोपियों ने चहारदीवारी करते हुए एक बड़ा कमरा बना लिया गया था, जिसे घेर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। अब टीम ने घेर की चारों दीवारों समेत निर्माण को बुलडोजर से गिरा दिया। कब्जामुक्त कराई गई जमीन की कीमत दस लाख रुपये बताई जा रही है। बता दें कि 26 मार्च को रामबहादुर और बेटों ने गांव के ही राशन डीलर देवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में रामबहादुर, उसके तीन बेटों और एक पोते को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 

Bijnor ration dealer murder case: Police demolished illegal construction of killer by JCB see photos
जेसीबी लेकर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

जांच के दौरान हुआ अवैध कब्जे का खुलासा
राशन डीलर की हत्या के वक्त ही अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की पटकथा लिखी गई। दरअसल, हत्या होने के बाद जांच पड़ताल कर रही पुलिस को अवैध निर्माण किए जाने की जानकारी मिली। जिसे प्रशासन के साथ साझा किया गया। हालांकि कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई को अमली जामा पहनाने में 10 दिन का लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor ration dealer murder case: Police demolished illegal construction of killer by JCB see photos
प्रशासन ने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि 26 मार्च की सुबह स्वाहेड़ी में देवेंद्र की हत्या के बाद पुलिस पड़ताल में लगी हुई थी, तभी गांव वालों ने पुलिस को जानकारी दी कि आरोपी ने अपना घेर ग्राम समाज की जमीन पर बना रखा है। तभी से इस कब्जे को हटाने के लिए प्रक्रिया चल रही थी। हालांकि अवैध कब्जा ध्वस्त करते हुए कोई विरोध नहीं हुआ। आरोपी पक्ष की महिलाओं ने फोन कर सिर्फ इतना कहा कि अब तो उनके पक्ष के लोग जेल चले गए हैं, फिर जेसीबी क्यों चल रही है। जिस पर अधिकारियों ने अवैध निर्माण का हवाला दे दिया। 

विज्ञापन
Bijnor ration dealer murder case: Police demolished illegal construction of killer by JCB see photos
जेसीबी से अवैध निर्माण ढहाया। - फोटो : amar ujala

प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि इस निर्माण को हटाते वक्त गांव में कई अन्य जगहों पर सरकारी जमीनों पर किए गए कब्जों की जानकारी ग्रामीणों ने दी है। इस अवैध कब्जे की ग्रामीणों को पहले से ही जानकारी थी, लेकिन कब्जा धारकों के दबंग होने के चलते कोई मुंह नहीं खोल पाया। न ही प्रशासन में कोई शिकायत की गई। अब हत्याकांड के बाद पुलिस ने शिकंजा कसा तो ग्रामीणों को अवैध कब्जे की जानकारी देने का मौका मिल गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed