फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NIA Officer Murder Case: फांसी की सजा से हत्यारों के घर मातम, खौफनाक तरीके से किया था एनआईए अफसर और पत्नी का मर्डर

Sat, 21 May 2022 08:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 21 May 2022 08:47 PM IST
विज्ञापन
Bijnor NIA Officer Murder Case: there is mourning in house of accused Munir and Raiyan after decision of court
तंजील मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

बिजनौर जनपद में मुनीर और रैय्यान को फांसी की खबर से सहसपुर गांव में सन्नाटा पसरा है। तंजील के परिवारवालों और रिश्तेदारों ने कोर्ट के फैसले पर संतोष व्यक्त किया है। हत्यारे मुनीर और रैय्यान के घर पर मातम पसरा है। दोनों परिवारों से जुड़े लोग कुछ भी प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं है। फैसला आने के चलते शनिवार सुबह ही गांव में पुलिस तैनात कर दी गई थी। दिनभर पुलिस गश्त करती रही।

घटना से पहले सहसपुर के नागरिकों को अंदाजा भी नहीं था कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में रहकर पढ़ाई करने वाला मुनीर इतना बड़ा अपराधी होगा। भोली सूरत और दुबली पतली कद काठी के चलते लोग उसे मासूम समझते थे।

Bijnor NIA Officer Murder Case: there is mourning in house of accused Munir and Raiyan after decision of court
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

मुनीर बातचीत में लोगों को जल्दी प्रभावित कर लेता था। उसके अपराध वाली छवि से शुरुआत में लोग अनजान ही थे। ग्रामीण बताते हैं कि शुरुआत में वह क्षेत्र में होने वाली आपसी लड़ाई-झगड़ों से सदैव दूरी बनाए रखता था। 

Bijnor NIA Officer Murder Case: there is mourning in house of accused Munir and Raiyan after decision of court
पुलिस बिजनौर। - फोटो : amar ujala

इतना नहीं बल्कि सहपाठियों को भी झगड़ों से दूर रहने की सलाह देता था। मुनीर की संलिप्तता तंजील हत्याकांड में जाहिर हुई तो लोग आश्चर्यचकित रहे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor NIA Officer Murder Case: there is mourning in house of accused Munir and Raiyan after decision of court
आरोपी मुनीर, तंजील अहमद हत्याकांड - फोटो : amar ujala

तंजील को मारी थीं 24 गोलियां
दो अप्रैल 2016 की रात्रि में तंजील और उनकी पत्नी की हत्या की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। हमलावरों ने एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील को 24 गोलियां मारी थीं। उनके शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में गोली लगने और निकलने के 33 घाव थे। उनकी मौत से संतुष्ट होने के बाद ही आरोपी भागे थे। 

विज्ञापन
Bijnor NIA Officer Murder Case: there is mourning in house of accused Munir and Raiyan after decision of court
आरोपी मुनीर, तंजील अहमद हत्याकांड - फोटो : amar ujala

वहीं शुरू में घटना को आतंकवाद से जोड़कर देखा गया था, बाद में लेन-देन विवाद का मामला निकला था। स्योहारा सहसपुर के बीच तीन स्थानों और सहसपुर में दो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद हत्या में प्रयुक्त बाइक और हत्यारोपियों की पहचान हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed