बिजनौर में छात्र रोहित के हत्यारों की तलाश में पुलिस गुरुवार की शाम को नगीना के एमएम इंटर कॉलेज पहुंची। वहां शिक्षकों से उसके बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही स्कूल और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने शुरू कर दिए। माना जा रहा है कि हत्यारे स्कूल के आसपास से ही उसे उठाकर ले गए होंगे।
Murder Case: हत्यारों के नहीं कांपे हाथ, 9वीं के छात्र को दी ऐसी मौत, कांप उठा लोगों का कलेजा, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने बताया कि जिस छात्र की धामपुर क्षेत्र में हत्या हुई है। वह छात्र ग्राम काजीवाला का रहने वाला है और कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। उन्होंने बताया कि छात्र आज स्कूल में आया था और 12 बजे स्कूल से छुट्टी लेकर में चला गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि पुलिस द्वारा कॉलेज पहुंचकर जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो मृतक छात्र स्कूल की छुट्टी के समय अन्य तमाम छात्रों के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया कि मृतक छात्र के परिजनों की तरफ से किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं आई है।
मृतक की पीठ से मिले स्कूल का बैग से हुई पहचान
मृतक रोहित की पीठ पर स्कूल का बैग लदा हुआ था। स्कूल के बैग में मिले परिचय पत्र के आधार पर ही मृतक की शिनाख्त हुई। बताया गया कि मृतक एमएम इंटर कॉलेज में नगीना में कक्षा नौवीं का छात्र था। पुलिस ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करने पर पता चला है कि वह गुरुवार को स्कूल आया था। अवकाश के बाद घर चला गया था। मृतक का शव जिस स्थान से बरामद हुआ है, वहां पर काफी खून पड़ा हुआ था। देखने से लग रहा था कि हमलावर दो से अधिक हो सकते हैं।
घटनास्थल के पास बाग में कोठरी बनी हुई है। इस कोठरी के पास कुछ शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। अनुमान है कि रोहित की हत्या करने से पहले हमलावरों ने आपस में मिल बैठकर शराब पी है और बाद में घटना को अंजाम दिया गया है। यदि मृतक की पीठ से स्कूल का बैग बरामद नहीं होता तो शायद मृतक की शिनाख्त हो पाना मुश्किल था। स्कूल के परिचय पत्र से ही मृतक की शिनाख्त रोहित वाल्मीकि काजीवाला नगीना के रूप में हुई।
दोपहर एक बजे से बंद आ रहा था फोन
देर रात पुलिस थाने पहुंचे मृतक के छोटे भाई अमित ने बताया कि मृतक रोहित उनका सबसे बड़ा भाई था। उसका छोटा भाई प्रियांशु एमएम इंटर कॉलेज में ही आठवीं कक्षा में पढ़ता है। उन्होंने रोहित को दिन में 1:00 बजे फोन किया था, लेकिन उसका फोन नहीं लगा। फिर शाम तक जब उसका फोन नहीं लगा तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने काफी तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं लगा। बाद में पुलिस की ओर से मिली सूचना से पता लगा कि धामपुर में जो शव बरामद हुआ है। वह उनके भाई का ही है। बताया गया कि काजीवाला गांव में उनके केवल दो ही घर है। बताया कि उनकी और उनके भाई की गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है।