फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: नहीं देखी होगी नीलगाय की ऐसी भयंकर लड़ाई, देखने के लिए ठहर गए पर्यटक, कैमरे में किया कैद

Thu, 29 Sep 2022 12:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Sep 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
Animal Fighting: Two Nilgai Vanroj Fight in Amangarh in Bijnor, People Record videos
नीलगाय की लड़ाई - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार को दो वनरोज (नीलगाय) की लड़ाई देखने के लिए पर्यटक जहां थे वहीं ठहर गए। नीलगाय की भयंकर लड़ाई देखकर किसानों और पर्यटकों ने इसे कैमरे में कैद कर लिया। वे आधा घंटे तक चली इस पूरी लड़ाई के दौरान मौके पर ही खड़े रहे। बताया गया कि यह वनक्षेत्र है, जहां अक्सर जंगली पशु विचरण करते रहते हैं। बुधवार को यहां नीलगायों का एक झुंड विचरण कर रहा था। इसी दौरान दो नीलगाय आपस में भिड़ गए। 




जानकारी के अनुसार अमानगढ़ के पास बुधवार को दो वनरोज आपस में भिड़ गए। उनके बीच लड़ाई करीब आधा घंटा तक चलती रही। इस लड़ाई को देखने के लिए वनक्षेत्र से गुजर रहे पर्यटक भी न सिर्फ रुक गए, बल्कि दूसरे वनरोज का झुंड भी एक तरफ खड़ा होकर इस लड़ाई को देखने लगा। यह नजारा अमानगढ़ से सटे गुर्जर फार्म के पास दिखाई दिया। आगे देखें नीलगायों के बीच हुई इस भयंकर लड़ाई की कुछ तस्वीरें।
Animal Fighting: Two Nilgai Vanroj Fight in Amangarh in Bijnor, People Record videos
नीलगाय की लड़ाई - फोटो : अमर उजाला
राजा का ताजपुर निवासी राजा इंद्रजीत सिंह बुधवार की शाम अपने कुछ साथी पर्यटकों के साथ अमानगढ़ से सटे अपने फार्म पर घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि दो वनरोज आपस में भिड़ गए।

Animal Fighting: Two Nilgai Vanroj Fight in Amangarh in Bijnor, People Record videos
नीलगाय की लड़ाई - फोटो : अमर उजाला
इंद्रजीत ने बताया कि वनरोज के बीच भयंकर लड़ाई शुरू हो गई, जबकि अन्य वनरोज पास में ही खड़े होकर इस लड़ाई को देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Fighting: Two Nilgai Vanroj Fight in Amangarh in Bijnor, People Record videos
नीलगाय की लड़ाई - फोटो : अमर उजाला
इंद्रजीत ने बताया कि पर्यटक भी वन रोज की लड़ाई को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए और वीडियो बनाने लगे। 

यह भी पढ़ें: Bijnor News: अमानगढ़ के पास वनरोज की लड़ाई देखने रुके पर्यटक 
 
विज्ञापन
Animal Fighting: Two Nilgai Vanroj Fight in Amangarh in Bijnor, People Record videos
नीलगाय की लड़ाई - फोटो : अमर उजाला
राजा इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वनरोज की भयंकर लड़ाई को उन्होंने भी अपने कैमरे से कैद किया। वहीं आधा घंटे तक चली इस लड़ाई को देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed