फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईद पर मातम में बदलीं खुशियां: तीन घरों से एकसाथ उठे चार जनाजे, एक परिवार के बुझ गए दोनों चिराग

Wed, 04 May 2022 11:54 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 May 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
bijnor : four youth died due to sank into the river included two brother in kotdwaar
डूबने से मौत - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार को ईद की खुशियां मनाने कोटद्वार गए चार युवकों की पानी में डूबने से मौत हो जाने से तीन परिवारों की ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। मरने वालों में दो सगे भाई हैं, जबकि एक मासूम सहित चार लोगों की जान बच गई। मरने वालों में जैब और गुड्डू दो सगे भाई थे। 



सभी ने मिलकर ईद की खुशियां दोगुनी करने के लिए पिकनिक पर जाने की योजना बनाई। गर्मी के मौसम को देखते हुए आठ लोग कार में सवार होकर कोटद्वार के नजदीक नदी किनारे हंसी खुशी त्योहार मना रहे थे। इसी दौरान चार युवक नदी में नहाने लगे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। एक एक कर चारों युवक नदी से गायब होता देख किनारे बैठे परिजनों में कोहराम मच गया।

शोर मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश कराई। तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद युवकों के शव बरामद हो सके। आगे तस्वीरों में  देखें कैसे ईद के दिन मातम में बदल गईं तीन परिवारों की खुशियां: -

bijnor : four youth died due to sank into the river included two brother in kotdwaar
डूबने से मौत - फोटो : amar ujala

नगीना के मोहल्ला लाल सराय निवासी साजिद के पुत्र जैब व गुड्डू अपने घर के ठीक सामने रहने वाले रिश्तेदार नदीम व नगर के मोहल्ला शेख सराय निवासी गालिब तथा एक मासूम सहित आठ लोग अपनी गाड़ी से मंगलवार की दोपहर कोटद्वार से आगे ईद की खुशियां मनाने गए थे।


 
bijnor : four youth died due to sank into the river included two brother in kotdwaar
डूबने से मौत - फोटो : amar ujala

बताया जाता है कि कोटद्वार से आगे नदी में नहाते समय जैब, गुड्डू, नदीम व गालिब की मृत्यु हो गई, जबकि सलमान (27), शाहाबाज (29, बिलाल (10) व एक तीन वर्षीय मासूम कसफ की जान बच गई। ईद के मौके पर चार युवकों की मौत की खबर नगीना में पहुंचते ही मातम छा गया। मृतकों में जैब व गुड्डू सगे भाई थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bijnor : four youth died due to sank into the river included two brother in kotdwaar
डूबने से मौत - फोटो : amar ujala

बुझ गए एक परिवार के दोनों चिराग
कोटद्वार के पास नदी में डूबने से जैब व गुड्डू की मौत से परिवार के चिराग बुझ गए। बताया जाता है की साजिद के चार बेटियां व दो बेटे थे। डूबने से दोनों ही पुत्रों की मौत होने से उनके ऊपर गमों का पहाड़ टूट गया। मोहल्ले में रिश्तेदारों और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। देर शाम तक लोग वहीं पर जमा थे। 
 

विज्ञापन
bijnor : four youth died due to sank into the river included two brother in kotdwaar
डूबने से मौत - फोटो : amar ujala
गुरुग्राम से नगीना ईद मनाने आया था पूरा परिवार
साजिद का पूरा परिवार गुरुग्राम में ही रहता है तथा ईद मनाने सोमवार को पूरा परिवार नगीना आया था। साजिद गुरुग्राम में ही ठेकेदारी करते हैं, जबकि दोनों उनके पुत्र मैकेनिक का काम करते थे। नदीम भी गुरुग्राम में ही मोटर मैकेनिक का काम करता था जबकि चौथा मृतक गालिब कक्षा 11 का छात्र था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed