फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Unannounced power cuts anger citizens

Bijnor News: अघोषित विद्युत कटौती से नागरिकों में रोष

Tue, 06 Oct 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts anger citizens
धामपुर। नगर क्षेत्र में कई घंटों तक अघोषित विद्युत कटौती से जनता परेशान है। नगर के अलग-अलग इलाकों में बिना रोस्टिंग के तीन से चार घंटे तक की कटौती हो रही है। बिना किसी पूर्व सूचना के विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान है। नगर निवासी फैजान, शाहआलम, पुष्पेंद्र कुमार, अजय सिंह आदि का कहना है कि नगर में दिन के समय कई घंटों तक कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को भी टीचर्स कॉलोनी, पक्का बाग, पहाड़ी दरवाजा, दिलशाद कॉलोनी आदि इलाकों में दोपहर को ढाई से तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। नागरिकों में नगर में तय शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति कराने की मांग की है। उधर विद्युत निगम के अवर अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि नगर क्षेत्र में तय शेड्यूल के मुताबिक ही आपूर्ति कराई जा रही है। कालागढ़ मार्ग पर रोड चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यकता पड़ने पर कुछ समय के लिए आपूर्ति बंद करनी पड़ती है। सोमवार को बिजली घर और आरएसएम तिराहे पर कार्य के चलते कुछ समय के लिए आपूर्ति बंद की गई। कार्य समाप्त होने के बाद निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed