फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   FIR registered for unruly behavior and vandalism after entry into the range office in Amangarh.

Bijnor News: अमानगढ़ में रेंज कार्यालय में घुसकर अभद्रता और तोड़फोड़ में प्राथमिकी दर्ज

Tue, 06 Oct 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
FIR registered for unruly behavior and vandalism after entry into the range office in Amangarh.
रेहड़। अमानगढ़ वन रेंज कार्यालय में तोड़फोड़ और अभद्रता करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ वन दरोगा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी बनाए गए एक युवक ने अमानगढ़ रेंज में पेड़ कटान की वीडियो बनाने का दावा किया था। साथ ही बाइकों पर ढोई जा रही लकड़ी की वीडियो भी वायरल की थी।
विज्ञापन

थाना रेहड़ में वन दरोगा रवि कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा कि दो अक्तूबर को सहकर्मियों के साथ गश्त पर निकले, इसी बीच आरक्षित वन क्षेत्र में दो व्यक्तियों के मिलने पर उनसे पूछताछ की गई और मोबाइल चेक किए गए। साथ ही अनाधिकृत प्रवेश का मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि इससे नाराज अमिताभ, रविंद्र, पवनदीप उर्फ पन्नू, प्रदीप कुमार उर्फ सल्लू, रंजीत निवासी केहरीपुर तीन अक्तूबर की सुबह लाठी-डंडे और हथियार लेकर रेंज कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने महिला वन रक्षक स्वाती रानी व अन्य कर्मचारियों से गाली-गलौज की और कार्यालय में तोड़फोड़ की। पवनदीप उर्फ पन्नू ने रेंजर सहित वनकर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। आरोपियों ने भ्रामक वीडियो के आधार पर कर्मचारियों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी। सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।
विज्ञापन

सीओ आलोक सिंह ने बताया कि अमिताभ, रविंद्र, प्रदीप कुमार उर्फ सल्लू, रंजीत निवासी केहरीपुर जंगल, पवनदीप उर्फ पन्नू निवासी किरतपुर और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
रेंजर अमानगढ़ अंकिता किशोर ने बताया कि पिछले कुछ समय से अनुचित दबाव बनाना और कार्यालय में आकर कर्मचारियों से अभद्रता करना आम हो गया है। धार्मिक कार्यों और अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली लकड़ियों की फोटो-वीडियो बनाकर विभाग की छवि खराब करने की कोशिश की जाती है। दबाव न मानने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed