फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Allegation of holding a woman hostage, forcing her to consume alcohol, and raping her.

Bijnor News: महिला को बंधक बनाकर शराब पिलाने और दुष्कर्म का आरोप

Tue, 06 Oct 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Allegation of holding a woman hostage, forcing her to consume alcohol, and raping her.
मंडावली/नजीबाबाद। थाना किरतपुर क्षेत्र निवासी युवती ने उसकी मां को बंधक बनाकर जबरन शराब पिलाने और जेवरात गायब करने का आरोप लगाते हुए मंडावली थाने में तहरीर दी है। वहीं पीड़ित महिला ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का भी आरोप लगाया है। महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है, जिसमें वह आपबीती बता रही है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि गांव की एक महिला ने रविवार को 11:30 बजे मीटिंग के बहाने फोन कर उसकी मां को बुलाया था। जब उसने मां से बात करने के लिए फोन किया तो महिला ने बताया कि वह सो रही है। देर रात मां का अचानक फोन आया कि उसे जबरन शराब पिलाई जा रही है और उसे बचा लो। जब वह मीना के घर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। बाद में एक होटल में मां कंबल में लिपटी, नशे की हालत में चारपाई के नीचे पड़ी मिली। युवती ने युवक और एक महिला पर आरोप लगाया उन्होंने उसकी मां को जबरन शराब पिलाई गई और जेवरात चोरी किए।
विज्ञापन

वहीं पीड़ित महिला का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि उसे एक होटल पर ले जाया गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया गया। इसके बाद उसके साथ गलत हरकत की गई। महिला का आरोप है कि होश आने पर उसके जेवरात भी गायब थे। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed