{"_id":"67f52f1117eb5a336c01a3ef","slug":"bijnor-deepak-murder-case-shivani-said-her-husband-beat-her-she-strangled-him-2025-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपक हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी बाहर आई: दो रोटी खाई फिर शिवानी ने सुनाई मर्डर की कहानी, बोली- वो मेरे साथ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी बाहर आई: दो रोटी खाई फिर शिवानी ने सुनाई मर्डर की कहानी, बोली- वो मेरे साथ...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 08 Apr 2025 08:14 PM IST
सार
शिवानी और दीपक में बीते आठ सालों से प्रेम संबंध थे। हल्दौर में कॉलेज में पढ़ते हुए दोनों के संबंध हो गए थे। परिवार वालों को पांच साल पहले पता चला था। दोनों के परिवार शुरुआत में शादी के राजी नहीं थे।
विज्ञापन
1 of 6
हत्यारोपी शिवानी व दीपक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Bijnor Murder Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रेल कर्मी दीपक कुमार हत्याकांड में आरोपी पत्नी शिवानी को जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस इस हत्याकांड की एक-एक कड़ी को जोड़ने में लगी हुई है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक शिवानी की रातों की नींद उड़ गई है। सोमवार को जेल में पहली रात उसकी करवट बदलते हुए निकली। किसी से कोई बात नहीं की और गुमसुम रोती रही। यहां तक की शिवानी ने खाना तक नहीं खाया।
2 of 6
पत्नी शिवानी के साथ पति दीपक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
वो मेरे साथ मारपीट करता था, इसलिए दबाया गला
आठ साल पुरानी मोहब्बत का गला घोंटकर जीवन साथी को मौत के घाट उतारने की सच्चाई भी शिवानी ने आखिरकार बता दी। मंगलवार की सुबह उसके लिए नाश्ते में चाय और चना भेजा गया। मगर उसने फिर इनकार कर दिया। इसके बाद बैरक में बंद अन्य महिलाओं ने उसे समझाया। जेल वार्डन भी बैरक में पहुंची। उसकी काउंसलिंग की गई। इसके बाद मंगलवार दोपहर उसे खाना दिया गया, समझाने के बाद बमुश्किल से उसने दो रोटी खाई। बताया जा रहा है कि जेल में आने के बाद रो रही है। कह रही है कि पति उसके साथ मारपीट करता था। झगड़ा होने पर ही उसने गला दबाया था।
3 of 6
दीपक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
शिवानी ने बताया हार्टअटैक आया था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दी पोल
रेल कर्मी दीपक कुमार की शुक्रवार को पत्नी शिवानी ने गलाघोंट कर हत्या कर दी थी। हत्या को वह हार्ट अटैक से होना बताती रही। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसका झूठ पकड़ा गया और गला घुटने से मौत होना आया। इसके बाद 36 घंटे की पूछताछ के बाद आखिरकार वह टूट गई और पुलिस के सामने सच उगल दिया। सोमवार शाम उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
bijnor murder
- फोटो : अमर उजाला
कॉलेज में हो गया था दोनों को प्यार
शिवानी और दीपक में बीते आठ सालों से प्रेम संबंध थे। हल्दौर में कॉलेज में पढ़ते हुए दोनों के संबंध हो गए थे। परिवार वालों को पांच साल पहले पता चला था। दोनों के परिवार शुरुआत में शादी के राजी नहीं थे। बाद में दीपक ने अपने परिवार को मनाया और उसकी सरकारी नौकरी लगने के बाद शिवानी के परिवार वाले भी मान गए थे। आखिरकार जनवरी 2024 में दोनों की शादी हो गई। अब छह महीने का बेटा भी है। हत्या के बाद दीपक के परिवार वाले मासूम बालक को अपने संग ले गए। ऐसे में शिवानी से बेटा भी दूर हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
पति दीपक और हत्यारोपी पत्नी शिवानी
- फोटो : अमर उजाला
कोई और भी था हत्याकांड में शामिल
वहीं सोमवार को गांव मुकरंदपुर निवासी मृतक दीपक कुमार के भाई मुकुल उर्फ पीयूष समेत काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि दीपक की हत्या में शिवानी के अलावा अन्य लोग भी शामिल रहे हैं। जिनका पता लगाया जाना जरूरी है। उन्होंने शिवानी के नंबर की कॉल डिटेल निकलवाने की भी मांग उठाई। इससे हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपी तक पुलिस पहुंच सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।